TVS देश की सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनियों में से एक है. पिछले साल भी इनकी सेल काफी बेहतर दिखी. कंपनी ने जून 2026 में कुल 4,11,014 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इनकी कुल 2,81,012 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 46.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो TVS Jupiter कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर रहा. वहीं, Apache से लेकर XL100 तक की मांग बढ़ी है. पूरी लिस्ट में एक भी ऐसी बाइक नहीं है, जिसकी मांग पिछले साल के मुकाबले कम हुई है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
TVS Jupiter
सेल के मामले में पहले नंबर पर टीवीएस जुपिटर है. पिछले महीने इसकी कुल 1,36,805 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 1,07,980 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 26.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹73,400 से शुरू होकर ₹86,900 तक जाती है. इसमें मॉडर्न LED DRL, लंबी और आरामदायक सीट, 33 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, फ्रंट फ्यूल फिलिंग, डिजिटल/ब्लूटूथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं. स्कूटर में 113.3 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7.9 bhp की पावर और 9.8 Nm का टॉर्क देता है. कंपनी के अनुसार इसका माइलेज लगभग 53.8 kmpl तक है.
TVS Apache
बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर टीवीएस अपाचे है. पिछले महीने इस पॉपुलर बाइक को कुल 55,382 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 41,386 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 33.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
TVS XL100
लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीवीएस एक्सएल100 है. पिछले महीने इसकी कुल 50,155 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 33,349 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 50.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
TVS iQube
सेल के मामले में चौथे नंबर पर टीवीएस आईक्यूब है. पिछले महीने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुल 47,331 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 14,244 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 232 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
TVS Ntorq
धमाकेदार बढ़ोतरी की दम पर टीवीएस एनटॉर्क ने कंपनी के टॉप-5 मॉडल्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 37,762 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 22,822 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 65.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
ऊपर बताए गए सेगमेंट के टॉप-5 स्कूटरों के अलावा पिछले महीने Raider की 36,983 यूनिट, Radeon की 12,920 यूनिट, Sport की 11,560 यूनिट, Ronin की 10,157 यूनिट, Zest की 10,104 यूनिट और Apache RTX/310 की 1855 यूनिट बिकी हैं.
