'बेटा तो 22 दिनों से लापता था…', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी रेहान की मां का दावा, 2 लाख का दिया था लालच

Last Updated:

मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया. अब पुलिस की जांच में कई खुलासे हुए हैं. आरोपियों में से एक रेहान की मां ने बेटे की गिरफ्तारी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि रेहान 20-22 दिनों से लापता था. आरोपी की मां ने दावा किया कि किसी गैंग ने उन्हें दो लाख रुपये का लालच देकर और नशीली दवा खिलाकर फंसाया था.

ख़बरें फटाफट

टाइगर श्रॉफ को मामूली चोटें आई हैं. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. उन्होंने केस से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी रेहान की मां ने दावा किया है कि उनका बेटा पिछले 20-22 दिनों से लापता था और परिवार ने उसे काफी तलाश किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले किसी ने उनके बेटे को एक साल में 2 लाख रुपये देने का लालच दिया था.

रेहान की मां ने मीडिया से बात करते हुए बताया, ‘पूछताछ के दौरान हमसे सवाल किए गए कि तुम्हारा बेटा वहां कैसे पहुंचा और क्या किसी ने उसे गुमराह किया था. मैंने कहा कि रेहान के पास न तो किराया था और न ही दूसरी जरूरी चीजों के लिए पर्याप्त पैसे थे. हमें यह भी जानकारी नहीं थी कि हमारा बेटा आखिर कहां चला गया है. रेहान पिछले 20-22 दिनों से घर से लापता था और हम लगातार उसे ढूंढ रहे थे. कुछ दिन पहले किसी ने रेहान को एक साल में 2 लाख रुपए कमाने का लालच दिया था. जब उसने मुझे यह बात बताई, तो मैंने उसको समझाने की कोशिश की थी कि लालच में पड़ना गलत है. मैंने कहा कि हम मेहनत करके इज्जत की रोटी खाएंगे. रेहान घर पर ठीक-ठाक रह रहा था. हमें अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह के किसी मामले में फंस सकता है.’

कोटा से गिरफ्तार किए तीनों आरोपी
मां ने अपने बयान में एक बड़े गैंग का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि उसी गैंग ने रेहान को नशीली चीज खिलाई और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. उन्होंने दावा किया कि रेहान पर फायरिंग की घटना से जुड़ा काम करने के लिए दबाव बनाया गया था. हालांकि, पुलिस उनके इन दावों की जांच कर रही है. टाइगर श्रॉफ से जुड़ी यह घटना मुंबई के जुहू इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, अभिनेता रविवार 18 अक्टूबर की शाम फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं. मामले में पुलिस ने रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया. तीनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

नाबालिग नहीं वयस्क है 1 आरोपी
मुंबई पुलिस को घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो जिंदा कारतूस भी मिले थे. पुलिस के अनुसार, आरोपी रेहान की बंदूक जाम होने के बाद दो जिंदा कारतूस उससे गिर गए थे. शुरुआत में फूल सिंह को नाबालिग बताया गया था, लेकिन मुंबई पुलिस ने बताया कि वह वयस्क है. पुलिस का आरोप है कि घटना के दौरान उसने पांच राउंड फायर किए थे.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *