रोहित के इम्पैक्ट प्लेयर रोल पर जयवर्धने ने तोड़ी चुप्पी, अब बदलेगा पूरा खेल!

होमखेलक्रिकेट

रोहित के इम्पैक्ट प्लेयर रोल पर जयवर्धने ने तोड़ी चुप्पी, अब बदलेगा पूरा खेल!

Last Updated:March 17, 2026, 22:27 IST

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले कहा कि सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम किया है. इसके अलावा उन्होंने सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को लेकर भी अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि सूर्या का फॉर्मेट उनके लिए टेंशन नहीं है.

रोहित शर्मा को लेकर हेड कोच ने बताया मुंबई इंडियंस का प्लान

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने मंगलवार को कहा कि रोहित शर्मा आईपीएल 2026 से पहले काफी फिट और पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं. टी20 से संन्यास ले चुके रोहित ने पिछली बार जनवरी में भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी. जयवर्धने को उम्मीद है कि भारत और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान टीम का मार्गदर्शन करना जारी रखेंगे.

जयवर्धने ने एमआई जूनियर 2026 फाइनल्स के दौरान कहा, “उन्होंने काफी मेहनत की है. पिछले सप्ताह उन्होंने अपने कौशल पर काफी काम किया और अभ्यास शिविर के पहले दिन से ही हमारे साथ जुड़ गए. नेट सत्र में वह लय में दिख रहे हैं.” उन्होंने कहा, “यह रोहित का नया रूप है (काफी फिट और पूरी तरह समर्पित). मैं उनसे आगे बढ़कर नेतृत्व करने की उम्मीद कर रहा हूं.” इसके साथ उन्होंने साफ कर दिया कि इस सीजन में रोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के तौर नहीं खेलेंगे.

सूर्या के फॉर्म को लेकर जयवर्धने को टेंशन नहीं

जयवर्धने ने सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय टी20 कप्तान अपनी व्यक्तिगत फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप में टीम को रिकॉर्ड तीसरा खिताब दिलाने में सूर्यकुमार की कप्तानी सराहनीय रही. उन्होंने कहा, “सूर्यकुमार को अपनी फॉर्म की ज्यादा चिंता नहीं है. वह कमाल के खिलाड़ी हैं और सही समय पर योगदान देते हैं. हां, निरंतरता एक पहलू है जिस पर वह काम करना चाहेंगे, लेकिन जिस तरह उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, वह काबिले-तारीफ है.”

जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह की भी जमकर सराहना की और कहा कि वह एक खास खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा, “बुमराह की कार्यशैली और खेल को समझने का तरीका अलग है. विश्व कप के अहम मौकों पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा.” उन्होंने कहा कि भारत ने टूर्नामेंट के अंतिम चरण में बेहतरीन प्रदर्शन किया और पुरुषों के टी20 विश्व कप तथा महिला वनडे विश्व कप की जीत से नई पीढ़ी और खासकर एमआई जूनियर शिविर के खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिल रही है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 17, 2026, 22:27 IST

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *