नोएडा में टेक कंपनी के डायरेक्टर ने 22वीं मंजिल से लगा दी छलांग, प्रतीक एडिफाइस सोसाइटी की घटना

Last Updated:

सज्जल मेहरोत्रा अपने परिवार के साथ प्रतीक एडिफाइस सोसाइटी के एफ टावर में 22वें मंजिल पर रहते थे. सज्जल सेपियंट कंपनी के कार्यालय में डायरेक्टर पद पर थे. रविवार की सुबह ही वह अपने फ्लैट की बालकनी से कूद गए. घटना की जानकारी होते ही परिजन और सिक्योरिटी गार्ड घटनास्थल पर पहुंचे.

नोएडा में टेक कंपनी के डायरेक्टर ने की खुदकुशी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के सेक्टर-107 में स्थित प्रतीक एडिफाइस सोसायटी में एक टेक कंपनी के डायरेक्टर ने 22वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान सज्जल मेहरोत्रा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि घटना बीते रविवार की है.

22वें मंजिल से लगा दी छलांग
सज्जल मेहरोत्रा अपने परिवार के साथ प्रतीक एडिफाइस सोसाइटी के एफ टावर में 22वें मंजिल पर रहते थे. सज्जल सेपियंट कंपनी के कार्यालय में डायरेक्टर पद पर थे. रविवार की सुबह ही वह अपने फ्लैट की बालकनी से कूद गए. घटना की जानकारी होते ही परिजन और सिक्योरिटी गार्ड घटनास्थल पर पहुंचे. खून से लथपथ सज्जल को पास के नजीदकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं.

सोसायटी के लोगों ने कहा- कुछ दिनों से परेशान थे वह
हालांकि सज्जल की खुदकुशी के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है. पूरी घटना समझने के लिए पुलिस सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. मृतक का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है. मृतक की पत्नी से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है. सोसायटी के कुछ निवासियों ने पुलिस को बताया कि सज्जल कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान लग रहे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर शव परिवार को सौंप दिया. उसके बाद परिजनों ने सज्जल का अंतिम संस्कार कर दिया.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *