आलिया भट्ट की ये 7 ब्लॉकबस्टर फिल्में, 1 में छोटे रोल से लूट ली सारी लाइलाइट, दूसरी में लीड हीरो पर पड़ी थी भारी

Last Updated:

आलिया भट्ट आज इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए हुए हैं. उनकी गितनी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेसेस में होती है. अपने अब तक के करियर में उन्होंने रोमांस, ड्रामा, एक्शन, थ्रिलर और पीरियड फिल्मों तक हर जॉनर में काम किया. ओटीटी पर भी उनकी हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, जिन्हें आप देख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे.

नई दिल्ली. आलिया भट्ट ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं. बॉक्स ऑफिस पर उनकी कई फिल्में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. लेकिन अगर आप उनकी फिल्में थिएटर पर नहीं देख पाए हैं, तो ओटीटी पर भी उनकी कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं. इनमें एक में तो उन्होंने इतिहास ही रच दिया था.

इनमें पहली है, संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’. इस फिल्म ने आलिया ने गंगू नाम की तवायफ का रोल निभाया था. फिल्म में उनकी एक्टिंग देख लोगों का मुंह खुला रह गया था. क्रिटिक्स ने भी उनकी इस फिल्म की जमकर तारीफ की. फिल्म में अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आए. आलिया की ये ब्लॉकबस्टर आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ में भी आलिया भट्ट ने दमदार रोल निभाया था. फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं. फिल्म का गाना ‘नाटू नाटू’ ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम किया ता. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. फिल्म मे्ं आलिया भट्ट ने सीता का किरदार निभाया. फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा था, लेकिन काफी असरदार रहा.फिल्म को आप जी5 और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आई थी. इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई. आलिया की इस फैंटेसी फिल्म को शानदार विजुअल इफेक्ट्स और बड़े स्टारकास्ट की वजह से काफी पसंद किया गया. OTT पर आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘राजी’ में जब लोगों ने आलिया भट्ट का रोल देखा, तो उनके लिए यकीन कर पाना मुश्किल था. ऐसा गंभीर रोल आलिया ने बड़ी ही खूबसूरती से निभाया. ये उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है. भारतीय जासूस सहमत खान का किरदार के साथ उन्होंने पूरी तरह न्याय किया था.फिल्म में वह विक्की कौशल पर भारी पड़ी थी. आलिया की ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

इसके अलावा आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से धमाल मचा दिया था. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

आलिया भट्ट की रणवीर सिंह के साथ ‘गली बॉय’ भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा गई थी. ये एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है. इसमें आलिया ने ‘सफीना’ का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. इसे भी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. अलग तरह की कहानी के लोग दीवाने हो गए थे. साल 2023 में आई करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इसे आप एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *