Last Updated:
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में सच बोलने पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिखकर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और उनकी फैन आर्मी पर निशाना साधा है. काजल ने साफ किया कि वह पब्लिसिटी के लिए नहीं बल्कि अपना सच सामने रखने के लिए बोल रही हैं और उन्हें सपोर्ट के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है.
नई दिल्ली: भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में हर दिन कुछ नया बवाल देखने को मिल रहा है. अब शो के हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ ,जो काफी चर्चा में है. दरअसल काजल राघवानी ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर खेसारी लाल याद और उनकी फैन आर्मी को लताड़ा है.’भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहीं मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर आकर धमाका कर दिया है.
उन्होंने इस बार भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और उनकी ‘फैन आर्मी’ को करारा जवाब देते हुए एक लंबा-चौड़ा इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है. काजल ने साफ शब्दों में कहा है कि सच बोलने पर उन्हें सोशल मीडिया पर बेवजह ट्रोल किया जा रहा है.
खुलासे के बाद शुरू हुआ विवाद
पूरे मामले की शुरुआत रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ से हुई, जहां काजल राघवानी ने पत्रकार शुभांकर के साथ इसी बातचीत में अपनी पर्सनल लाइफ और स्ट्रगल के दिनों से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए. इसी शो के दौरान काजल ने बिना झिझक यह बात भी कह दी कि जिस एक्टर के साथ वह कभी रिलेशनशिप में थीं, वह उनके साथ करवाचौथ मनाने आया करता था. हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री और फैंस अच्छी तरह जानते हैं कि सालों तक काजल का नाम खेसारी लाल यादव के साथ जुड़ा रहा है. बस यही बात खेसारी के फैंस को नागवार गुजरी और उन्होंने इंटरनेट पर काजल को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया.
काजल राघवानी ने याद दिलाया अतीत
जब ट्रोलिंग की हद पार होने लगी, तो काजल राघवानी ने अपनी ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विरोधियों को तगड़ा जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि महादेव, सपोर्ट पाने के लिए लोगों को क्या-क्या नहीं करना पड़ रहा है. कल’यदमुल्ला यदमुल्ला’ का नारा लगाया जा रहा था, तब तो किसी ने जाकर खेसारी जी को नहीं रोका कि आप ऐसा मत बोलिए. काजल ने आरोप लगाया कि जब उधर से ऐसी चीजें हो रही थीं, तब किसी ने उन पर अटेंशन पाने का इल्जाम नहीं लगाया, लेकिन आज जब वह अपना सच रख रही हैं, तो उन पर पब्लिसिटी बटोरने के आरोप लगाए जा रहे हैं. काजल ने साफ किया कि उन्हें किसी के अटेंशन की जरूरत नहीं है, उनके लिए उनका सच ही काफी है.
View this post on Instagram
