Last Updated:
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. लंदन में एक कैसीनो से बाहर निकलते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है. इन तस्वीरों में आर्यन के साथ नजर आईं सिंगर और सॉन्गराइटर विनी तकायर, जिनके बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
जानिए कौन हैं विनी तकायर, जिसके साथ नजर आए आर्यन खान.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में स्टार किड्स की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सुर्खियां बटोरती है, उनकी पर्सनल लाइफ उससे कहीं ज्यादा चर्चा में रहती है. इस बार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम एक ऐसी मिस्ट्री गर्ल के साथ जुड़ रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मची हुई है. लंदन से सामने आई कुछ तस्वीरों और वीडियो ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह लड़की कौन है, जिसके साथ आर्यन की मौजूदगी ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी. क्या यह सिर्फ एक दोस्ती है या फिर कुछ और? इन तमाम चर्चाओं के बीच सबसे ज्यादा जिस नाम की चर्चा हो रही है, वह है सिंगर विनी तकायर.
आर्यन खान और विनी तकायर दोनों को लंदन के एक कसीनो से बाहर निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद से दोनों के डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, इस पर दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.
लंदन कसीनो के बाहर स्पॉट हुए आर्यन और विनी
लंदन कसीनो के बाहर साथ दिखे आर्यन और विनी तस्वीरों में आर्यन खान कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. वे लंदन के एक कसीनो से बाहर निकलते दिख रहे हैं. उनके ठीक पास में विनी तकायर खड़ी हैं, जिन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है.
