यात्री सावधान: दिल्ली मेट्रो के इन 6 स्टेशनों पर लिफ्ट का न करें इस्तेमाल, DMRC ने खुद दी सलाह

होमताजा खबरDelhi

यात्री सावधान: दिल्ली मेट्रो के इन 6 स्टेशनों पर लिफ्ट का न करें इस्तेमाल

Last Updated:

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के 6 स्टेशनों पर एस्केलेटर मरम्मत के कारण DMRC ने यात्रियों को लिफ्ट का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है. इन स्‍टेशनों में येलो लाइन के अर्जनगढ़, गुरु द्रोणाचार्य, सिकंदरपुर, एमजी रोड, इफको चौक और मिलेनियम स‍िटी सेंटर शाम‍िल हैं.

यात्री सावधान: दिल्ली मेट्रो के इन 6 स्टेशनों पर लिफ्ट का न करें इस्तेमाल, DMRC ने खुद दी सलाह

रोजाना दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने येलो लाइन के छह मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को कुछ दिनों तक लिफ्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. इन स्टेशनों पर एस्केलेटर (चलती सीढ़ियों) की बड़ी मरम्मत और ओवरहालिंग का काम शुरू किया गया है, ऐसे में इस दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल किसी भी हादसे को न्योता दे सकता है.

DMRC के अनुसार, दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के मेट्रो स्टेशनों अर्जनगढ़, गुरु द्रोणाचार्य, सिकंदरपुर, एमजी रोड, इफको चौक और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम मेट्रो स्टेशनों पर एस्केलेटर की ओवरहालिंग की जा रही है. इसका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही को और बेहतर बनाना है.

अर्जनगढ़ स्टेशन पर कॉन्कोर्स से प्लेटफॉर्म तक जाने वाला एस्केलेटर मरम्मत के लिए बंद है. वहीं गुरु द्रोणाचार्य, सिकंदरपुर, एमजी रोड, इफको चौक और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम स्टेशनों पर ग्राउंड फ्लोर से कॉन्कोर्स तक जाने वाले एस्केलेटर पर काम चल रहा है.

DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि मरम्मत के दौरान वे स्टेशनों पर उपलब्ध लिफ्ट का उपयोग करें और मेट्रो कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें. हालांकि, निगम ने यह नहीं बताया है कि यह काम कितने दिनों तक चलेगा.

दिल्ली मेट्रो ने कहा कि मरम्मत के दौरान इन स्टेशनों पर यात्रियों को कुछ समय के लिए असुविधा हो सकती है. इसलिए सफर के दौरान थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें और वैकल्पिक सुविधाओं का इस्तेमाल करें.

येलो लाइन समयपुर बादली (दिल्ली) से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम (हरियाणा) तक जाती है. यह दिल्ली मेट्रो की सबसे व्यस्त लाइनों में से एक है, जहां हर दिन हजारों यात्री सफर करते हैं.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *