'व्यूज के लिए कुछ भी बोल देते हैं', सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बयान पर भड़के दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप

Last Updated:

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल विवाद पर दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य को करारा जवाब दिया है. गुरदीप ने दावा किया कि उनके पिता ने लाइव परफॉर्म किया था और वे इसका फुटेज सिंगर को भेज देंगे.

ख़बरें फटाफट

पिता दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे उनके बेटे गुरदीप. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: दलेर मेहंदी विवाद तब सुर्खियों में आया, जब उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का सिंगर को फटकार लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ. तमाम सितारों-गायकों ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया, मगर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य उनके खिलाफ बोलते नजर आए. उन्होंने एक इवेंट में दलेर मेहंदी का नाम लिए बगैर कहा था कि अगर कोई सच में लाइव नहीं गा रहा है, तो उसे ऐसा करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए. अब दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य को उनके बयानों के चलते करारा जवाब दिया है. मुंबई में एक परफॉरमेंस के दौरान गुरदीप ने पब्लिक के सामने पिता दलेर मेहंदी का बचाव किया और जोर देकर कहा कि उत्तराखंड के उस इवेंट में दिग्गज गायक ने लाइव ही परफॉर्म किया था. उन्होंने अपने दावे को साबित करने के लिए उस परफॉरमेंस का फुटेज साझा करने का भी वादा किया.

गुरदीप ने सिंगर अभिजीत के बयानों पर सवाल उठाए. उन्होंने दर्शकों के सामने अपनी बात बिना किसी लाग-लपेट के रखी. अभिजीत के बयानों पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि कुछ कलाकार सोशल मीडिया पर ध्यान खींचने के लिए बिना सोचे-समझे कुछ भी कह देते हैं. वे बोले, ‘कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोल देते हैं. अभिजीत ने हाल में जिस तरह से बात की, मुझे उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी. वे भी एक दिग्गज गायक के लिए. भाई मैं आपको उस दिन का फुटेज भेज दूंगा. वह जो गा रहे थे, लाइव ही गा रहे थे, लिप-सिंकिंग नहीं कर रहे थे.’

गलतफहमी को दूर करना चाहते हैं गुरदीप मेहंदी
दलेर मेहंदी के बेटे ने साफ कहा कि उनका परिवार लाइव परफॉरमेंस के दौरान कभी लिप-सिंकिंग का सहारा नहीं लेता. उन्होंने अभिजीत के बयान पर निराशा भी जताई और कहा कि उन्हें एक संगीतकार से ऐसे कमेंट की उम्मीद नहीं थी. गुरदीप ने अभिजीत को याद दिलाया कि करियर में उतार-चढ़ाव और मुश्किल हालात किसी के भी साथ आ सकते हैं. उन्होंने बहस को लंबा खींचने के बजाय कहा कि वे कॉन्सर्ट के सबूत देकर गलतफहमी को दूर करना चाहते हैं.

(फोटो साभार: YouTube/gurdeepmehndi)
सिंगर मीका सिंह ने की थी माफी की मांग
दलेर के बेटे गुरदीप ने आगे कहा, ‘भाई, बुरा वक्त या अच्छा वक्त किसी पर भी आ सकता है. बाकी, विनम्र बने रहें. मैं फुटेज देकर आपकी गलतफहमी जल्द ही दूर कर दूंगा.’ न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में हुए इवेंट को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और इस विवाद पर अब म्यूजिक इंडस्ट्री के अन्य लोगों का भी रिएक्शन सामने आ रहा है. दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद के बाद सिंगर मीका सिंह ने म्यूजिकल इवेंट में मंत्री के कथित बर्ताव के लिए उनसे माफी मांगी थी. हालांकि, मामला तब और उलझ गया, जब मंत्री ने कहा कि वह दलेर से माफी मांगने के बजाय अपने पद से इस्तीफा देना पसंद करेंगे.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *