Last Updated:
पूनम पांडे का बोल्ड अवतार में वीडियो सामने आया है. जहां एक शख्स उनके पास आया, जिनके साथ उन्होंने फोटो क्लिक करवाई. फिर वह पैप्स से बोलीं- ‘इधर नहीं, ऊपर देखो’. हाल में ही उन्होंने गोविंदा को भी सपोर्ट किया.
मॉडल और ड्रामा क्वीन पूनम पांडे अक्सर अपने बयानों के चलते छाई रहती हैं. कभी वह अपनी ही मौत की झूठी खबरें उड़ाकर लोगों को हैरान कर देती हैं तो कभी ऐसा कुछ कह देती हैं कि सब चौंक जाते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जहां वह अपने बोल्ड अवतार के साथ नजर आईं. साथ ही पैप्स को ऐसा कह देती हैं कि लोग हंस हंसकर लोट-पोट हो रहे. कमेंट्स की भी बाढ़ आ चुकी है. चलिए आपको भी उनका ये लेटेस्ट क्लिप दिखाते हैं.
इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह डीपनेक ड्रेस के साथ अपना स्टाइलिश अवतार फ्लॉन्ट करती नजर आईं. वह एक इवेंट के लिए पहुंचीं, जहां उन्होंने पैप्स से भी मुलाकात की. तभी एक शख्स उनके पास आया, जिनके साथ उन्होंने फोटो क्लिक करवाई.
क्या हुआ था ऐसा
जब पूनम पांडे एक शख्स से हाथ मिला रही थीं और उसके साथ फोटो क्लिक करवा रही थीं. तभी उन्होंने कुछ नोटिस किया और शख्स से कहा, ‘इधर नहीं, ऊपर देखो.’ पूनम की बात सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे. दरअसल, पूनम का इशारा था कि शख्स अपनी नजरें सही जगह रखे.
View this post on Instagram
