Last Updated:
भारत के खिलाफ जारी तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. नबी टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के सिर्फ चौथे ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 2500 रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है.
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हार मिली. इस हार के साथ ही अफगान टीम ने सीरीज भी गंवा दिया. अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान का प्रदर्शन बहुत ही औसत दर्जे का रहा. बैटिंग और बॉलिंग दोनों में टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन इसके बावजूद टीम के सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
नबी ने मैच में बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंद में 20 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. इसके साथ ही नबी के टी20 में 2500 रन पूरे हो गए, जिससे उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दरअसल, नबी टी20 फॉर्मेट में 2500 और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं.
मलेशिया के वीरेनदीप सिंह टॉप पर
टी20 इंटरनेशनल में 100 से ज्यादा विकेट और 2500 से ज्यादा रन के मामले में मलेशिया के वीरेनदीप सिंह टॉप पर हैं. वीरेनदीप सिंह ने इस फॉर्मेट में 3410 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 128 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वहीं, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा दूसरे स्थान पर हैं. सिकंदर रजा ने टी20 इंटरनेशनल में 3244 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 114 विकेट भी अपने नाम किए हैं, जबकि इस लिस्ट में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 2551 रन और 149 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं.
मैच में अफगानिस्तान को मिली थी पहले बैटिंग
दूसरे टी20 मैच की बात करें तो अफगानिस्तान को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 14.5 ओवर में ही 163 रन बनाकर मैच को जीत लिया. टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंद में 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 39 और ईशान किशन ने भी 38 रन बनाए.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
