दिल्ली-NCR वालों संभल जाओ! बारिश के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी-उमस, जानिए IMD अपडेट

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-NCR वालों संभल जाओ! बारिश के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी-उमस, जानिए IMD अपडेट

Last Updated:

दिल्ली-NCR में बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी और उमस परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 16 और 17 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं और 19 से 21 सितंबर के बीच उमस बढ़ने का अनुमान है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद उमसभरी गर्मी ने किया परेशान, अगले 7 दिन तक तापमान में नहीं दिखेगा कोई बड़ा बदलाव

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद अब मौसम में एक बार फिर गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा है. बारिश के बावजूद दिन के तापमान में बहुत बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि, बीच-बीच में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना बनी हुई है.

भारतीय मौसम विभाग की स्थानीय मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 16 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

17 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में भी 16 और 17 सितंबर को बादल और बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

दिल्ली के लिए जारी आधिकारिक पूर्वानुमान में 16 सितंबर को दोपहर से शाम के बीच बहुत हल्की बारिश और 17 सितंबर को दिन के दौरान बारिश की संभावना बताई गई है. 18 सितंबर को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है.अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

19 सितंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम आंशिक रूप से बादलयुक्त रहेगा. बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ उमस और गर्मी का असर फिर महसूस हो सकता है. 20 सितंबर को भी मौसम आंशिक रूप से बादलयुक्त रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

वहीं, 21 सितंबर को भी मौसम का हाल लगभग इसी तरह रहने की संभावना है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिल्ली-एनसीआर में हाल के दिनों में हुई बारिश से तापमान में अस्थायी राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमसभरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है. दिन में धूप निकलने और नमी का स्तर अधिक रहने पर तापमान वास्तविक तापमान से अधिक गर्म महसूस हो सकता है.

About the Author

शंकर पंड‍ित

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *