Last Updated:
SIR को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है. रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे AAP के कम से कम 25 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. इनमें दिल्ली AAP प्रमुख सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा भी शामिल थे. इसी दिन AISA कार्यकर्ताओं ने लगातार तीसरे दिन जंतर-मंतर की ओर मार्च किया.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को इंडिया गेट पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.
वोटर लिस्ट में सुधार के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को इंडिया गेट पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. पुलिस ने इस दौरान AAP के कम से कम 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए लोगों में दिल्ली AAP के प्रमुख सौरभ भारद्वाज और पार्टी विधायक संजीव झा भी शामिल थे. ये प्रदर्शनकारी SIR में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांग रहे हैं. वहीं, निर्वाचन आयोग ने SIR से जुड़े फैसलों और प्रक्रियाओं को कानूनी प्रावधानों के तहत बताया है.
इंडिया गेट पर AAP का प्रदर्शन, हिरासत में कई नेता
रविवार को AAP कार्यकर्ता इंडिया गेट पर जुटे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कम से कम 25 AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. सौरभ भारद्वाज और संजीव झा भी इनमें शामिल थे.
सौरभ भारद्वाज ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए दावा किया कि पुलिस ने उन्हें इस तरह उठाया कि कैमरों में उनका चेहरा दिखाई न दे. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान लोगों से इंडिया गेट पहुंचने की अपील भी की और पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई.
‘फुटबॉल की तरह फेंक रहे’
भारद्वाज ने लोगों से इंडिया गेट पर आने की अपील करते हुए कहा, ‘ये लोग मुझे ऐसे उठाकर फेंक कर रहे हैं जैसे मैं फुटबॉल हूं. पैर ऊपर, सिर नीचे कर के पुलिस मुझे उठाकर ले जा रही है. ये लोग अपने एसीपी के ऊपर एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे. जो लोग लड़की के हक लिए खड़े हैं, उनके साथ ये ऐसा दुर्व्यवहार कर रहे हैं. इस सरकार को जाना होगा.’ इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गेट पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें उल्टा कर दिया ताकि कैमरे से उनका चेहरा न दिखे. उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘ये हवा में मेरे जूते हैं.’
देखिए, दिल्ली पुलिस किस प्रकार बर्बरता करती है।
दिल्ली पुलिस ने मेरे साथ बदसलूकी की। https://t.co/THKRGg4ooT
