दिल्ली-NCR में 3 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-NCR में 3 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Last Updated:

दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर बारिश अलर्ट

Delhi-NCR Weather: भारतीय मौसम विभाग मे दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के लिए 30 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे.

कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी सामना लोगों को करना पड़ सकता है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है. खराब मौसम के दौरान खुले जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है.

उमस के बीच मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं हवा में नमी 95 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत तक रह सकती है. इससे उमस भी महसूस होगी. हालांकि, बारिश और तेज हवाओं की वजह से गर्मी से राहत भी मिलगी.

IMD की सलाह

आईएमडी के अनुसार 30 जुलाई को सुबह, दोपहर और रात, तीनों समय गरज-चमक हो सकती है. यहां तक की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने बताया है कि दिनभर अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चल सकती हैं. इसलिए ड्राइवरों को संभलकर गाड़ी चलाने, भरे हुए पानी से दूर रहने और बिजली चमकने पर पेड़ों या खुले में न खड़े होने की सलाह दी गई है.

31 जुलाई को भी रहेगा बारिश का दौर

31 जुलाई को भी मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं हवा में नमी 85 से 65 प्रतिशत के बीच रह सकती है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है लेकिन इस दिन किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई से 4 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक्टिव रहेगा. 30 जुलाई को तेज बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट है, जबकि बाकी दिनों 1 से 4 अगस्त में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तापमान 33 से 23-25 डिग्री के आसपास रहेगा और हल्की बारिश होती रहेगी. इन बाद के दिनों में कोई भारी चेतावनी नहीं है.

About the Author

Harshita Patel

Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *