4390 दिन बाद टीम इंडिया में वापसी, वो भारतीय क्रिकेटर जिसे रिटायरमेंट की उम्र में मिला दूसरा मौका

होमखेलक्रिकेट

वापसी के लिए सबसे लंबा इंतजार! इस भारतीय को 12 बाद मिला था टीम में दूसरा मौका

Last Updated:

क्रिकेट के खेल में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें पहले मैच के बाद लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन इतंजार की भी हद होती है. क्या हो जब किसी खिलाड़ी को पहले मैच के बाद वापसी करने में 12 साल लग जाए. ऐसा ही एक खिलाड़ी भारतीय टीम के जयदेव उनादकट हुए, जिनका 4390 दिनों बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई थी.

विकेट के लिए अपील करते हुए जयदेव उनादकट

नई दिल्ली: क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिनका डेब्यू मैच ही उनके करियर का आखिरी मैच बन गया. हालांकि, ऐसे खिलाड़ियों की संख्या बहुत कम है, क्योंकि अमूमन टीम मैनेजमेंट किसी खिलाड़ी को केवल एक मैच से नहीं परखता है, लेकिन हर किसी की किस्मत अच्छी नहीं होती. ऐसे ही एक भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में जयदेव उनादकट का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, लेकिन टीम इंडिया में मिले मौकों को वह भुना नहीं पाए.

जयदेव उनादकट को पहली बार साल 2010 में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला था. उनका डेब्यू दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में हुआ था, लेकिन डेब्यू मैच के बाद रेड-बॉल क्रिकेट में उन्हें ऐसा वनवास झेलना पड़ा कि वापसी करने में 12 साल लग गए. दरअसल, डेब्यू में जयदेव उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. उस दौरान टीम इंडिया प्रयोग के दौर से गुजर रही थी, जिसकी वजह से जयदेव को नजरअंदाज कर दिया गया.

2022 में जयदेव उनादकट को मिला था दूसरा मौका

जयदेव उनादकट को करीब 4400 दिनों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय टेस्ट टीम में दूसरा मौका मिला, लेकिन इस मौके पर भी वह कुछ खास नहीं कर सके. यही कारण है कि टीम इंडिया के लिए उनका टेस्ट करियर सिर्फ 4 मैचों में ही सिमट कर रह गया. उनके प्रदर्शन की बात करें, तो इन चार मैचों में उनादकट के नाम सिर्फ 3 विकेट रहे.

वनडे और टी20 में भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं जयदेव उनादकट

टेस्ट के अलावा जयदेव उनादकट को टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 में भी खेलने का मौका मिला. उनादकट भारत के लिए कुल 8 वनडे और 10 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे. टी20 में कुछ समय के लिए लगा कि उनका करियर लंबा चलेगा, लेकिन उन्हें स्थायी सफलता नहीं मिल सकी. उनादकट के नाम टी20 में 14 और वनडे में कुल 9 विकेट दर्ज हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *