सिंधु-लक्ष्य पर टिकी नजरें, सिंगापुर ओपन में खत्म होगा खिताब का सूखा? हर मैच होगा हाई-वोल्टेज

Last Updated:

Singapore open: सिंगापुर ओपन सुपर 750 में लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु समेत कई भारतीय खिलाड़ी खिताब सूखा तोड़ने की कोशिश करेंगे. शुरुआती दौर में कड़े मुकाबले मिलेंगे.

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु

सिंगापुर: भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु मंगलवार से यहां शुरू हो रहे 10 लाख डॉलर ईनामी राशि के सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में लय हासिल करके खिताब का सूखा खत्म करने की कोशिश करेंगे.

राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन लक्ष्य पिछले सप्ताह पहले दौर से बाहर हो गए थे. वह पहले मैच में चीन के लू गुआंग झू से खेलेंगे. वह आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में खिताब जीतने के करीब पहुंचकर फाइनल में हार गए थे.

महिला एकल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु पहले दौर में इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी से खेलेंगी. थाईलैंड ओपन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची सिंधु विभिन्न टूर्नामेंटों से जल्दी बाहर होती आई है.

एशियाई चैंपियनशिप उपविजेता और थॉमस कप में कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले आयुष शेट्टी कनाडा के विक्टर लाइ से खेलेंगे, जिन्होंने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था.

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत का सामना 2021 विश्व चैम्पियन लोह कीन यू से होगा. वहीं विश्व चैम्पियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता एच एस प्रणय इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से खेलेंगे.

पोलिश ओपन विजेता दुनिया की 22वें नंबर की खिलाड़ी उन्नति हुड्डा का सामना पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन जापान की तोमोका मियाजाकी से होगा. मालविका बंसोड़ चीनी ताइपै की लिन सियांग ति से खेलेगी. पुरूष युगल में सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना अमेरिका के चेन झि यि और प्रेसली स्मिथ से होगा.

हरिहरन अम्साकारूनन और एम आर अर्जुन की टक्कर जापान के सातवीं वरीयता प्राप्त ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से होगी. महिला युगल में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी का सामना स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रौद्रिगेज से होगा जबकि रूतुपर्णा और स्वेतापर्णा पांडा की टक्कj थाईलैंड की फत्तारिन ए और सरिसा जानपेंग से होगी. अश्विनी भट के और शिखा गौतम चीनी ताइपै के चांग सिंग हुइ और यांग चिंग तुन से खेलेंगे.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *