Last Updated:
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का रिएक्सन सामने आया है. वह एक इवेंट के चलते लखनऊ जा रही हैं. इस बीच उन्होंने वीडियो बनाकर पोस्ट किया और कहा कि वह सोच समझकर कुछ कहेंगी. मीडिया ईवल डेड को कवर करने में लगा होगा.
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर को 8 अक्टूबर को अचानक कार्डिएक अरेस्ट आया और 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. एक्टर के निधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने रिएक्ट किया है. तनुश्री ने मीटू आंदोलन के समय एक्टर पर सेक्सुअल हैरसमैंट के आरोप लगाए थे. वह लगातार एक्टर पर गंभीर आरोप लगाती आई हैं. अब उन्होंने नाना पाटेकर के निधन पर चुप्पी तोड़ी है.
तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए. साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए ताना मारा. हालांकि वह अंत में परिवार व फैंस के प्रति संवेदना जाहिर की.
तनुश्री दत्ता की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर करीब 20 पोस्ट है. कुछ न्यूज शेयर की तो खुद के मंदिर जाने का पोस्ट भी किया. एक पोस्ट में उन्होंने भगवान कृष्ण की फोटो लगाई और पॉजिटिव विचार शेयर किए. करीब 11 बजे उन्होंने एयरपोर्ट का वीडियो भी शेयर किया. जहां वह नाश्ता करती भी नजर आईं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
नाना पाटेकर के निधन पर बिना किसी का नाम लिए तनुश्री दत्ता ने कहा, ‘हां मैंने न्यूज सुनी है. आज मेरा काम का दिन है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं. मुझे अभी काम पर फोकस कर ना है. ये मेरे लिए बहुत ही बड़ा और जरूरी इवेंट है. मेरा पूरा दिन प्लान्ड है. मैं इस बारे में पोस्ट करती रहूंगी.’
‘Evil Dead’ कहकर इस वीडियो में वह कहती हैं, ‘अब मुझे इस बात की चिंता है कि पूरी मीडिया इस वक्त ‘Evil Dead’ पर होगा. इसलिए मैं अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर करूंगी. फिलहाल सोच रही हूं कि कैसे क्या कहूं. परिवार के लिए मेरी सहानुभूति है.’
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद 2018 में सामने आया था. जब #MeToo आंदोलन के वक्त एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. ये मामला साल 2008 की फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के दौरान का था. एक्ट्रेस ने कहा कि एक्टर ने उनके साथ गलत बर्ताव किया और डांस सिखाने के बहाने गलत तरह से छूआ भी था.
नाना पाटेकर ने इन आरोपों को सिरे से नकारा था. बाद में पुलिस जांच में भी पर्याप्त सबूत नहीं मिलने की बातें हुईं और साल 2025 में मजिस्ट्रेट अदालत ने भी नाना पाटेकर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत को खारिज कर दिया था.
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर 75 साल की उम्र में गुजर गए. वह इस उम्र में भी काफी फिट थे. अचानक उनकी मौत ने पूरी इंडस्ट्री को झटका दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्टर के योगदान और देशप्रेम को लेकर उन्हें याद किया.
