Last Updated:
दिल्ली में शराब खरीदने के लिए डीएसआईआईडीसी ने दिल्ली लिकर बुकिंग ऐप लॉन्च कर दिल्लीवालों को दीवाली का तोहफा दिया है. अब घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट कर सकेंगे, लेकिन होम डिलीवरी नहीं होगी. QR कोड दिखाकर 48 घंटे में दुकान से ऑर्डर ल
दिल्लीवालों को दीवाली का तोहफा, अब ऑनलाइन खरीदें शराब, ऐप लॉन्च, बुकिंग-पेमेंट सब डिजिटल, 48 घंटे में लेना होगा ऑर्डर.
दीवाली से पहले दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर आई है. दिल्ली में शराब खरीदने के लिए अब ठेके पर पहुंचकर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप ऑनलाइन भी शराब खरीद सकेंगे. हालांकि आपको ऑर्डर के बाद शराब खुद ही दुकान से उठानी होगी. बता दें कि दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (DSIIDC) ने ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ ऐप लॉन्च किया है. इसके जरिए ग्राहक पसंदीदा ब्रांड चुनने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट तक सब घर बैठे ही कर सकेंगे. हालांकि, शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी. ऑर्डर बुक करने के बाद 48 घंटे के भीतर संबंधित दुकान से खुद शराब लेनी होगी.
यह फैसला उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है जो अपने पसंदीदा ब्रांड के लिए कई दुकानों के चक्कर काटने को मजबूर होते थे, अब उन्हें ऑनलाइन ही पता होगा कि कौन सा ब्रांड किस दुकान पर मिल रहा है और उनकी बुक की गई लिकर किस दुकान पर मिलेगी. साथ ही पहले से बुक होने पर स्टॉक खत्म होने का झंझट भी नहीं होगा.
दिल्ली में पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन बुकिंग?
इस ऐप की खासियत है कि इसमें बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और QR कोड के जरिए दुकान से शराब लेने की सुविधा एक साथ दी गई है. इससे पहले mAbkariDelhi और e-Abkari ऐप के जरिए मुख्य रूप से शराब के स्टॉक और दुकानों की लोकेशन की जानकारी मिलती थी. हालांकि पूरी तरह ऑनलाइन बुकिंग का यह पहला ऐप होगा.
ऐसे करनी होगी बुकिंग
- * ऐप पर पसंदीदा ब्रांड और उसकी उपलब्धता देखें.
- * नजदीकी DSIIDC दुकान चुनें.
- * बोतल का साइज और मात्रा तय करें.
- * ऑनलाइन पेमेंट करें.
- * मिले QR कोड को दुकान पर दिखाकर ऑर्डर प्राप्त करें.
फिलहाल 208 दुकानों पर सुविधा
यह सेवा अभी DSIIDC के 208 शराब ठेकों पर यह सुविधा शुरू की गई है. इससे ग्राहकों को पहले ही पता चल सकेगा कि किस दुकान पर उनका पसंदीदा ब्रांड उपलब्ध है.
बुकिंग के नियम
- * ऐप इस्तेमाल करने की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष है.
- * एक बार में अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर खरीदने की सीमा बताई गई है.
- * पिकअप से पहले ऑर्डर कैंसल किया जा सकता है.
- * शराब लेने के बाद रिटर्न की सुविधा नहीं होगी.
इस डिजिटल व्यवस्था का मकसद दुकानों पर भीड़ कम करना और ग्राहकों को ब्रांड की उपलब्धता की जानकारी आसानी से देना है. हालांकि, नई सुविधा के बावजूद ग्राहकों को शराब लेने के लिए खुद दुकान पर जाना होगा.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
