भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को दोहरा झटका, 2 स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के दो स्टार खिलाड़ी मार्क चैपमैन और जैक फोल्क्स चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. चैपमैन पिछले महीने यूरोप में एक टी20 लीग खेलने के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट का शिकार हो गए थे और अब वह पूरी पांच मैचों की सीरीज से बाहर रहेंगे.

ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि मार्क चैपमैन भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज तक वापसी करें. वहीं, फोल्क्स हिप फ्लेक्सर की समस्या से जूझ रहे हैं और मैदान पर उनकी वापसी की समयसीमा अभी तय नहीं हुई है. इस वजह से ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के लिए 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू हो रही सीरीज के 16 सदस्यीय कीवी दल में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है.

कोच रॉब वाल्टर ने चैपमैन और जैक के लिए जताया दुख

ब्लैक कैप्स के कोच रॉब वाल्टर अपने दल में इन दोनों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. वाल्टर ने कहा, “मार्क और जैक के लिए मुझे बहुत दुख है और मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास जोश और ब्लेयर के अनुभव का सहारा मौजूद है. मैं जानता हूं कि वे दोनों इस रोमांचक टी20 सीरीज का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं.” बता दें कि दोनों टीमें इस साल की शुरुआत में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल में भिड़ी थीं, जहां भारत ने 96 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी.

न्यूजीलैंड की टीम:

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर.

सीरीज़ का शेड्यूल:

पहला T20I: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
दूसरा T20I: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
तीसरा T20I: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
चौथा T20I: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
पांचवां T20I: 1 नवंबर, हैमिल्टन

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *