Hardik Pandya Net Worth: मैगी खाकर बीता दिन, आज पहनते हैं करोड़ों की घड़ियां और कपड़ों की तरह बदले हैं कार, जानें कितनी है हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ

होमखेलक्रिकेट

कितनी है हार्दिक की नेटवर्थ? कभी मैगी खाकर बीता दिन, आज अरबों के मालिक हैं

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या आज 33 साल के हो गए हैं. हार्दिक आज टीम इंडिया के सबसे अहम सदस्य हैं. हालांकि, चोट के कारण वह पिछले कुछ महीनों से एक्शन से दूर हैं. ऐसे में उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल कैसी है.

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज 33 साल के हो गए हैं. साधारण परिवार में जन्मे हार्दिक आज भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार हैं. हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से टीम को ऐसा संतुलन दिया कि वह भारत के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए. हालांकि, चोट के कारण समय-समय पर उनकी रफ्तार पर ब्रेक लगता रहा है. अभी भी हार्दिक पांड्या चोटिल हैं और टीम इंडिया के सेटअप से दूर हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही फिट होकर वापसी करेंगे. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल कैसी है.

हार्दिक का शुरुआती जीवन रहा संघर्षपूर्ण

हार्दिक पांड्या का शुरुआती सफर बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा. हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या का सूरत में कार फाइनेंस का बिजनेस था, लेकिन इसमें उन्हें बहुत नुकसान हुआ, जिसके बाद पूरे परिवार के साथ वह वडोदरा शिफ्ट हो गए. घर में भारी आर्थिक तंगी थी, जिसके कारण उनका स्कूल भी छूट गया. हालात ऐसे थे कि हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल को मैगी खाकर दिन गुजारना पड़ता था.

आर्थिक हालात इतने खराब हो गए थे कि हार्दिक के पास खुद की किट तक नहीं थी. वह दूसरों से किट उधार मांगते थे. सिर्फ इतना ही नहीं, थोड़े-बहुत पैसों के लिए वह दूर-दराज के इलाकों में जाकर क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन हार्दिक ने अपने सपने को जीना नहीं छोड़ा. संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत से पहले लोकल टूर्नामेंट्स में अपना नाम बनाया. इसके बाद स्टेट टीम और फिर आईपीएल में उनकी एंट्री हुई.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *