राम मंदिर पहुंचेंगी यामी गौतम, अयोध्या में लॉन्च होगा 'नई नवेली' का गाना, मेकर्स ने फिल्म के लिए बनाया खास प्लान

Last Updated:

एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन में बिजी हैं. अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस 14 अक्टूबर को अयोध्या के भव्य राम मंदिर पहुंचेंगी, जहां फिल्म का गाना लॉन्च किया जाएगा. इस इवेंट को बेहद खास और ऐतिहासिक बनाने के लिए सूर्यकुंड पर 108 वैदिक पंडित एक साथ मंत्रोच्चार करेंगे. मेकर्स के इस ग्रैंड प्लान ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है.

ख़बरें फटाफट

16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘नई नवेली’. (फोटो साभार: Instagram@yamigautam)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी अपकमिंग फैंटेसी ड्रामा फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन में जुटी हैं. अब खबर है कि वह जल्द ही भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या का रुख करने वाली हैं. ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी इस फिल्म का मेकर्स ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है. बताया जा रहा है कि यामी 14 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर और राम कुंड के दर्शन करेंगी. इतना ही नहीं, इसी पवित्र भूमि पर फिल्म का एक गाना भी लॉन्च किया जाएगा.

न्यूज18 शोशा को फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि, ‘यामी गौतम 14 अक्टूबर को अपनी आने वाली फिल्म ‘नई नवेली’ के नए गाने ‘विनती सुनो’ के लॉन्च के लिए अयोध्या जाने वाली हैं. यह इवेंट काफी शानदार होने वाला है, जहां सूर्यकुंड पर 108 से ज्यादा वैदिक पंडित एक साथ मंत्रोच्चार करेंगे. इस दौरान यामी गौतम, फिल्म की पूरी टीम और गाने के सिंगर ‘विनती सुनो’ और पूरी म्यूजिक एलबम को मिलकर लॉन्च करेंगे.’ मेरठ की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में यामी गौतम मोहिनी के किरदार में एकदम नए और अनदेखे अवतार में नजर आएंगी.

‘नई नवेली’ में यामी गौतम का नया अवतार

इसके ट्रेलर में देखने को मिला कि यामी गौतम का मोहिनी किरदार जितना साधारण दिख रहा है, पर्दे के पीछे उससे कहीं ज्यादा बड़े राज छिपे हैं. ट्रेलर की शुरुआत ही एक धमाकेदार खुलासे के साथ होती है, जहां परिवार का एक सदस्य नई बहू मोहिनी को सीधे तौर पर डायन तक कह देता है. अवस्थी परिवार में कदम रखते ही मोहिनी पर उसके देवर बंटू का शक गहराने लगता है. हालांकि, बंटू के मन का शक तो बना रहता है, लेकिन मोहिनी बहुत ही शातिर तरीके से बाकी पूरे परिवार का दिल जीत लेती है. यह मूवी हंसी-मजाक, पारिवारिक कलह, रहस्य और एक्शन के साथ दर्शकों को एक बड़े पैमाने पर फेस्टिव ट्रीट देने वाली है.

16 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. इसमें यामी के अलावा आदिनाथ एम कोठारे, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, सुष्मिता मुखर्जी और अनुराग ठाकुर जैसे मंझे हुए सितारे अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का शानदार संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है. आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा के बैनर तले बनी ‘नई नवेली’ एक फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो इस दशहरे यानी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है. इससे पहले यामी गौतम ‘हक’ मूवी में नजर आई थीं.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *