Last Updated:
Ravan Dahan Live in UP : विजयदशमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने रावण दहन के स्थानों पर फायर ब्रिगेड और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं. कुशीनगर में पडरौना राजदरबार के राजा और राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह रावण के पुतले का दहन करेंगे. नोएडा के सेक्टर 46, सेक्टर 62 और सेक्टर 110 स्थित महर्षि आश्रम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे. इस लाइव पेज पर आपको पूरे यूपी के दशहरे का हर अपडेट मिलेगा.
पूरे यूपी में विजयदशमी मनाई जा रही है.
लखनऊ. पूरे यूपी में विजयदशमी मनाई जा रही है. प्रयागराज में विजयदशमी और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट है. पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने विसर्जन स्थलों और रावण पुतले के दहन के स्थानों पर फायर ब्रिगेड और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं. यहां पुलिस ने पहले ही थानों और पुलिस चौकियों पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर ली थीं. कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने बताया कि देवी प्रतिमाओं का विसर्जन पंक्तिबद्ध रूप से कराया जाएगा, ताकि किसी तरह का कोई हादसा न हो. इसके अलावा विजयदशमी के पर्व पर रावण के पुतले के दहन के दौरान भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. जिन स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, वहां पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं. कुशीनगर में विजयादशमी पर्व को मनाने की तैयारियां अंतिम रूप में है. पडरौना नगर के जगदीशगढ़ राज दरबार की ओर से सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी 42 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है. पडरौना राजदरबार के राजा और राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह रावण के पुतले का दहन करेंगे. यूपी के दूसरे हिस्सों में दशहरे को लेकर कोलाहल शुरू हो गया है.
नोएडा में कहां-कहां दशहरा
नोएडा में चार प्रमुख जगहों पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा. सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में 70 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, जबकि सेक्टर 46, सेक्टर 62 और सेक्टर 110 स्थित महर्षि आश्रम में भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे.
अमेठी में 31 जगहों पर रावण दहन
अमेठी में विजयदशमी पर्व का उत्साह देखने को मिल रहा है. जिले में दशहरा मेले और दुर्गा पंडालों में रौनक देखते ही बन रही है. जिले के 31 स्थानों पर होगा रावण का पुतला दहन किया जाएगा. मेले और पंडालों के पास सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी तैनात हैं.
राम मंदिर में पहली बार कन्या पूजन
अयोध्या के राम मंदिर परिसर में विजयदशमी का पर्व मनाया गया. सुबह रामलला के समक्ष पुजारियों ने शस्त्र पूजन किया. सुबह 10:00 बजे कन्या पूजन किया गया. राम मंदिर परिसर में पहली बार कन्या पूजन हुआ है.
About the Author
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
