Last Updated:
Delhi Ncr Weather- अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो गर्मी झेलने को तैयार हो जाएं. पिछले 16 सालों में पांचवीं बार ऐसा होने जा रहा है कि अप्रैल के महीने में लू चलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में इस सप्ताह लू चलेगी, मौमस विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया.. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली. अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो गर्मी झेलने को तैयार हेा जाएं. पिछले 16 सालों में पांचवीं बार ऐसा होने जा रहा है कि अप्रैल के महीने में लू चलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में इस सप्ताह लू चलेगी, इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. तापमान 43 डिग्री तक जाने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार सुबह करीब 6 बजे तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, पारा तेजी से ऊपर जाएगा. दोपहर में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है. शाम के समय हल्की राहत जरूर मिल सकती है. पर रात में भी गर्मी से ज्यादा राहत की उम्मीद न करें.
आंकड़ों के 2025 में अप्रैल महीने में 3 दिन लू चली थी, जबकि 2022 में 11 दिन 2017 में 4 दिन और 2016 में एक दिन लू स्थिति रही थी. अब पांचवीं बार लू चलने की संभावना है. इसलिए लोगों को घर से िनकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है. इस बीच तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार हवाएं लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. इसके बावजूद गर्मी का असर कम नहीं होगा. विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी का असर इतना ज्यादा हो सकता है कि कूलर का असर भी कम हो सकता है. एसी से नीचे बात नहीं बनने वाली है.
कैसे रहेगा मौमस
बुधवार से तापमान और बढ़ेगा. बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री गुरुवार को 41 डिग्री और शुक्रवार को 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. शनिवार और रविवार को भी तापमान 41 डिग्री के आसपास बना रहेगा. अगले सप्ताह की शुरुआत में भी गर्मी अपने चरम पर रहेगी.
लोगों का सलाह
सोमवार को भी गर्मी का भीषण असर साफ देखने को मिला. सफदरजंग, पालम और रिज जैसे इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस मौसम के औसत से ज्यादा है. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
