दीपावली पर घर आए मेहमानों को दें अनोखे गिफ्ट, दिल्ली में यहां मिल रहे एक से बढ़कर एक आइटम, कीमत मात्र ₹200 से शुरू

होमताजा खबरDelhi

दीपावली पर मेहमानों को दें अनोखे गिफ्ट,दिल्ली में यहां कीमत मात्र ₹200 से शुरू

Last Updated:

दिवाली पर मेहमानों को अनोखे गिफ्ट देना चाहते हैं, तो दिल्ली के लोधी रोड स्थित ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन पहुंचें. यहां इन दिनों दिवाली मेला लगा है. यहां 200 रुपये से शुरू होने वाले शानदार और यूनिक गिफ्ट हैंपर मिल रहे हैं. लग्जरी वाइन स्टैंड और डिजाइनर बास्केट भी उपलब्ध हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: दिवाली में अब बस कुछ दिन ही बाकी हैं. ऐसे अगर आप अपने घर आने वाले मेहमानों के लिए गिफ्ट आइटम की तलाश कर रही हैं,क्योंकि दिवाली पर एक दूसरे को गिफ्ट देने का रिवाज कई सालों से चला आ रहा है. जब आप दिवाली पर किसी को कुछ गिफ्ट करते हैं तो एक अपनापन भी उसमें साफ तौर पर नजर आता है. ऐसे में इस बार घर आने वाले मेहमानों को कुछ ऐसा अनोखा और यूनिक सा गिफ्ट करें जिसे देखकर वह भी खुश हो जाएं और साल भर आपकी तारीफ करें. अगर आप ऐसे गिफ्ट आइटम की तलाश कर रहे हैं तो चले आइये दिल्ली के ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन जोकि लोधी रोड पर है वहां पर इन दिनों दिवाली मेला चल रहा है. इसमें प्रवेश करना एकदम निशुल्क है. यहां पर उपमा अपने एक ब्रांड को लेकर के आई हुई हैं जोकि गिफ्ट हैंपर पर आधारित है. इसमें एक नहीं बल्कि तमाम गिफ्ट आइटम शामिल है.

वाइन स्टैंड से लेकर बास्केट तक शामिल
उपमा बताती हैं कि उनके गिफ्ट हैंपर में एक बास्केट है जिसके अंदर तमाम गिफ्ट के आइटम है. जो बेहद यूनिक और खूबसूरत है जो इस्तेमाल करने वाले हैं. इसे सिर्फ आपको खरीदना है और ले जाकर अपने मेहमानों या रिश्तेदारों को दे देना है. इसमें आपको कुछ भी अलग से शामिल नहीं करना है. इसके अंदर खाने पीने का कोई भी सामान नहीं रखा गया है. बात करें कीमत की तो कीमत सिर्फ 200 रुपए से शुरू है. उसके आगे तक की भी कीमतों के आइटम उनके पास मौजूद है. उन्होंने बताया कि उनके पास वाइन स्टैंड है जो देखने में बेहद लग्जरी और खूबसूरत लगता है. जब आप इसे किसी को गिफ्ट करेंगे तो देखने वाला भी थोड़ी देर के लिए हैरान हो जाएगा.

2 साल से कर रही यह बिजनेस
उपमा ने बताया कि करीब 2 साल पहले उन्होंने इस बिजनेस की शुरुआत की थी. पहले घर पर ही गिफ्ट आइटम बनाती थी. उसे लोगों को गिफ्ट करती थी. उनके पास सारे आइटम हाथों के बने हुए हैं और वह एक डिजाइनर है. उनके साथ उनकी पार्टनर भी है जो टर्नओवर से लेकर के सारा काम देखती हैं. उनका काम डिजाइनिंग का है. वह सिर्फ डिजाइन ही करती है. परिवार में सभी लोग बिजनेस में रहे इसलिए उन्होंने भी खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचा क्योंकि लोगों ने उन्हें प्रेरणा दी कि अगर वह गिफ्ट कितने अच्छे आइटम बना रही है तो क्यों ना खुद का बिजनेस शुरू करें. यहीं से उन्हें प्रेरणा मिली और उन्होंने शुरू कर दिया खुद का गिफ्ट हैंपर का बिजनेस जो आज काफी दूर-दूर तक क्लाइंट बना चुका है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *