Last Updated:
golfer death news: एयावरिन प्रदुब्यार्ट थाईलैंड की एक होनहार जूनियर गोल्फ खिलाड़ी थीं. उनका नाम थाई स्कूल गोल्फ यूनियन के सदस्य के तौर पर दर्ज था. वह कई जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी थीं. उन्होंने मार्च 2026 में रायोंग ग्रीन वैली कंट्री क्लब में हुए जूनियर एशियन टूर के पहले टूर्नामेंट का खिताब जीता था.
बिजली गिरने से 15 साल की गोल्फर की मौत.
नई दिल्ली. थाईलैंड में गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. 15 साल की एक खिलाड़ी पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसा रविवार को बैंकॉक के पास चाचोएंगसाओ प्रांत के एक गोल्फ कोर्स में हुआ. खिलाड़ी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. इस घटना में एक 31 साल की महिला कैडी भी घायल हुई है. हादसे के बाद खिलाड़ी के परिवार ने टूर्नामेंट आयोजकों पर सवाल खड़े किए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 साल की एयावरिन प्रदुब्यार्ट, जिन्हें एया के नाम से जाना जाता था, रविवार को जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही थीं. वह गोल्फ कोर्स के 11वें होल के पास थीं, तभी वहां बिजली गिर गई. इसकी चपेट में आने से एया बेहोश हो गईं और उनकी सांसें रुक गईं.
रात भर लगे रहे डॉक्टर, लेकिन नहीं बच सकी जान
मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों ने उन्हें सीपीआर दिया. काफी कोशिशों के बाद उनकी धड़कन दोबारा शुरू हुई. इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके. एया की मां नत्चा प्रदुब्यार्ट के मुताबिक, ‘बिजली गिरने के बाद उनकी बेटी का दिल करीब एक घंटे तक धड़कना बंद हो गया था. डॉक्टरों ने पूरी रात उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. सोमवार को मां ने सोशल मीडिया पर बेटी की मौत की जानकारी दी.
मां ने भावुक संदेश लिखकर दी विदाई
बेटी की मौत के बाद एया की मां ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चे को खोना नहीं चाहता, लेकिन अगर उसे जिंदा रखने की कोशिश से उसकी तकलीफ बढ़ रही हो, तो उसे शांति से जाने देना ही बेहतर है. उन्होंने लिखा, ‘तुमने बहुत संघर्ष किया, मेरी प्यारी एया. शांति से आराम करो.’
टूर्नामेंट जारी रखने पर परिवार ने उठाए सवाल
इस हादसे के बाद एया के परिवार ने टूर्नामेंट आयोजकों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उनकी मां का कहना है कि गोल्फ कोर्स के पास दोपहर करीब 3 बजे पेड़ों के पास बिजली गिरी थी. इसके बाद बारिश शुरू हुई और कई बार बिजली चमकी, लेकिन आयोजकों ने तुरंत खेल नहीं रोका.
एया की मां ने गोल्फ कोर्स और टूर्नामेंट आयोजकों से सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की है. उनका कहना है कि आंधी-तूफान और बिजली गिरने की स्थिति में खेल रोकने के स्पष्ट नियम होने चाहिए. साथ ही, मैदान पर तुरंत इलाज की सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए.
About the Author
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
