Last Updated:
Diwali Trending Sarees: दिवाली के त्योहार पर करौली के साड़ी बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है, इस बार चुनरी गोटा पट्टी, फैंसी स्टोन वर्क, राजपूती, सुपरनेट और सौभाग्यवती लिखी रजवाड़ी साड़ियों का खास क्रेज देखने को मिल रहा है. 600 से 2250 रुपये तक की कीमत वाली ये साड़ियां पारंपरिक और फैंसी लुक के चलते महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं.
दिवाली के त्योहार को लेकर करौली शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. त्योहार की तैयारियों के बीच महिलाएं भी जमकर खरीदारी कर रही हैं. खासकर साड़ी की दुकानों पर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. इस बार साड़ी बाजार में पारंपरिक और फैंसी दोनों तरह के डिजाइन महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं. इनमें पांच खास पैटर्न ऐसे हैं, जिन्हें महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं.
इनमें पांच खास पैटर्न ऐसे हैं, जिन्हें महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं. चुनरी गोटा पट्टी, फैंसी स्टोन वर्क, राजपूती, सुपरनेट और रजवाड़ी पैटर्न में सौभाग्यवती लिखी हुई साड़ी इस बार बाजार में खास आकर्षण बनी हुई हैं. साड़ी व्यापारी पंकज गुप्ता के अनुसार, इस बार महिलाएं अपनी पसंद और बजट के हिसाब से इन पांचों पैटर्न की साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं.हर पैटर्न की अपनी अलग खूबसूरती और खासियत है.
चुनरी गोटा पट्टी की साड़ी इस बार महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है इसमें पारंपरिक चुनरी प्रिंट के साथ गोटा पट्टी का खूबसूरत काम किया जाता है. गोटे की चमक और चुनरी का पारंपरिक अंदाज साड़ी को खास बनाता है. त्योहार और पारिवारिक आयोजनों में पारंपरिक लुक पसंद करने वाली महिलाएं इस पैटर्न को खूब पसंद कर रही हैं. इसकी कीमत करीब 2250 रुपये है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फैंसी स्टोन वर्क वाली साड़ियां उन महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं, जो त्योहार पर कुछ अलग और चमकदार पहनना चाहती हैं. इन साड़ियों पर रंग-बिरंगे और चमकदार स्टोन का काम किया जाता है, जिससे इनका लुक काफी आकर्षक दिखाई देता है. रोशनी में स्टोन वर्क की चमक साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा देती है.दिवाली के मौके पर खास अंदाज में तैयार होने की चाह रखने वाली महिलाओं के बीच यह पैटर्न पसंद किया जा रहा है.
राजपूती पैटर्न की साड़ियों का भी बाजार में अलग ही आकर्षण देखने को मिल रहा है. इन साड़ियों में राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक पहनावे की झलक दिखाई देती है.आकर्षक रंग, पारंपरिक डिजाइन और राजपूती अंदाज इन्हें दूसरी साड़ियों से अलग बनाते हैं. खासकर पारंपरिक परिधान पसंद करने वाली महिलाएं इस पैटर्न को खरीदारी में प्राथमिकता दे रही हैं.
इस बार बाजार में रजवाड़ी पैटर्न की सौभाग्यवती लिखी हुई साड़ी भी खास चर्चा में है. इस साड़ी पर खूबसूरत डिजाइन के साथ सौभाग्यवती शब्द लिखा हुआ है, जो इसे पारंपरिक और खास पहचान देता है. खासकर लाल और पीले रंग की साड़ियों की महिलाओं के बीच अच्छी मांग है. इसकी कीमत 600 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है. बजट के हिसाब से उपलब्ध होने के कारण महिलाएं इसे काफी पसंद कर रही हैं.
सुपरनेट पैटर्न की साड़ियां अपने हल्के और आकर्षक कपड़े के कारण महिलाओं का ध्यान खींच रही हैं. इनका फैब्रिक पहनने में हल्का होता है और इन पर तैयार किए गए डिजाइन इन्हें खूबसूरत लुक देते हैं. जो महिलाएं भारी साड़ियों के बजाय हल्की और स्टाइलिश साड़ी पहनना पसंद करती हैं, उनके लिए यह पैटर्न अच्छा विकल्प बना हुआ है.
व्यापारी पंकज गुप्ता का कहना है कि इस बार साड़ी बाजार में पारंपरिक और फैंसी दोनों तरह के पैटर्न की मांग बनी हुई है. महिलाएं डिजाइन के साथ-साथ कीमत और पहनने की सुविधा को भी ध्यान में रखकर खरीदारी कर रही हैं. दिवाली नजदीक आने के साथ ही साड़ी बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.
