रामायण के पहले ही शो में रणबीर ने जीता दिल, राम के रूप में देखकर भावुक हुए लोग, बोले- ऐसा अभिनय पहले कभी नहीं देखा

Last Updated:

Ramayana First Day Review: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को पहले दिन पहले शो में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिलने की बात सामने आई है. फिल्म में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर को देखकर कई दर्शक भावुक हो गए. दर्शकों ने उनके अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा अभिनय पहले कभी नहीं देखा. पहले शो के बाद सामने आई प्रतिक्रियाओं ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी रामायण की कहानी जब बड़े पर्दे पर नए अंदाज में दिखाई गई तो दर्शकों की उत्सुकता भी देखने लायक रही.फिल्म के पहले दिन पहले शो को लेकर जोधपुर के दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया। शास्त्री नगर स्थित बायोस्कोप सिनेमा मॉल में पहले शो देखकर बाहर निकले दर्शकों से जब फिल्म का रिव्यू लिया गया तो ज्यादातर लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की. किसी को रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में अभिनय पसंद आया तो किसी ने रावण के किरदार, शानदार विजुअल्स और वीएफएक्स को फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बताया.

दर्शकों ने फिल्म के संगीत, भावनात्मक दृश्यों और भव्य सिनेमैटोग्राफी की भी सराहना की। आइए जानते हैं, पहले दिन पहले शो के बाद जोधपुर के दर्शकों ने फिल्म को लेकर क्या राय दी.

नितेश कुमार यादव ने दिए पूरे 10 में से 10 अंक
फिल्म देखकर बाहर निकले नितेश कुमार यादव ने रामायण की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म को बेहद शानदार बताते हुए कहा कि इसका संगीत और ए.आर. रहमान का काम काफी बेहतरीन है। खास तौर पर इंटरवल से पहले और उसके आसपास के हिस्से ने उन्हें काफी प्रभावित किया. नितेश के अनुसार फिल्म में मनोरंजन के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिलता है. उन्होंने इसे परिवार के साथ बैठकर देखने लायक दमदार फिल्म बताया और अपनी रेटिंग में पूरे 10 में से 10 अंक दिए.

शुरुआती सीन और वीएफएक्स लगे नेक्स्ट लेवल
दर्शक देवेंद्र ने फिल्म को जबरदस्त बताया. उन्होंने खास तौर पर रावण के शुरुआती सीन की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म के वीएफएक्स और सीजीआई का स्तर बेहद शानदार है. उनके अनुसार बड़े पर्दे पर ऐसे दृश्य देखने का अनुभव अलग ही है. वहीं रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि अभिनेता इस भूमिका में पूरी तरह ढल चुके हैं और उनका अभिनय बेहतरीन है. देवेंद्र ने फिल्म को 5 में से 5 अंक दिए.

वर्ल्ड क्लास अनुभव
अजय पाल ने फिल्म के रावण वाले हिस्से में यश के अभिनय को आउटस्टैंडिंग बताया. वहीं रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में बेहतरीन कलाकार बताया. उन्होंने कहा कि बचपन में देखी गई रामायण की तुलना में इस फिल्म की वर्ल्ड बिल्डिंग, वीएफएक्स और भावनात्मक दृश्यों का अंदाज काफी अलग और शानदार है. वही बताया कि फिल्म का सिनेमाई अनुभव वर्ल्ड क्लास और टॉप नॉच है.

परिवार के साथ जरूर देखें फिल्म
सोनिया ने बताया कि अपने मम्मी, पापा और भाई के साथ फिल्म देखने आई हूँ. उन्होंने फिल्म के विजुअल्स और सिनेमैटोग्राफी की जमकर तारीफ की और इसे मस्ट वॉच बताया. उनके अनुसार रणबीर कपूर की एक्टिंग काफी नेचुरल लगी. वहीं साई पल्लवी की एंट्री और आरती वाले दृश्य ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया.उन्होंने कहा कि फिल्म का प्रस्तुतिकरण काफी शानदार है और इसे परिवार के साथ जरूर देखना चाहिए. फिल्म को 10 में से 9 अंक दिए.

पुराने दौर की रामायण से अलग लगा नया अंदाज
फिल्म की तुलना पुराने समय में देखी गई रामायण से करते हुए कहा कि इस बार कहानी को बिल्कुल नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है. उनके अनुसार फिल्म में हीरो, हीरोइन और बाकी सभी किरदारों का प्रस्तुतिकरण पहले से काफी अलग है. फिल्म का नया अंदाज और बड़े पर्दे पर कहानी दिखाने का तरीका दर्शकों को पसंद आ रहा है.

About the Author

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *