प्यार में करीब आने के एहसास को बयां करता गाना, अलका याग्निक-कुमार सानू ने दी आवाज, दिल जीत लेगी अनु मलिक की धुन

नई दिल्ली. फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ का ‘पास वो आने लगे’ 90 के दशक के उन गानों में से है, जो आज भी रोमांटिक प्लेलिस्ट में फिट बैठता है. सैफ अली खान और रागेश्वरी पर फिल्माया गया यह गाना अपने जमाने में काफी कूल और ट्रेंडी माना जाता था. सैफ का वो चॉकलेट बॉय वाला अंदाज और रागेश्वरी की चुलबुली मुस्कान ने मिलकर स्क्रीन पर एक बेहतरीन वाइब क्रिएट की थी. इस गाने को अनु मलिक ने कंपोज किया था और उन्होंने इसे एक बहुत ही मॉडर्न और कैची धुन दी थी. कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाजों ने इसमें वो जादू भरा कि लोग इसे गुनगुनाए बिना नहीं रह पाते थे. गाने के बोल बहुत ही आसान और सीधे हैं, जो पहली मुलाकात के उस रोमांच को दिखाते हैं जब दो लोग एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *