धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले वीर दास, 'तुम प्यारे बच्चों, तुमने इतिहास बदल दिया, अब जश्न मनाओ'

Last Updated:

Vir Das After Dharmendra Pradhan Resigned: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल छात्रों के समर्थन में एक्टर और स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास का बड़ा रिएक्शन सामने आया है. लंबे समय से छात्रों के आंदोलन का समर्थन कर रहे वीर दास ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए प्रदर्शनकारियों को उनकी जीत की बधाई दी.

ख़बरें फटाफट

वीर दास सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छात्रों को बधाई दी है.

नई दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देशभर में जारी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर अब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. लंबे समय से छात्रों के समर्थन में आवाज उठा रहे स्टैंड-अप कॉमेडियन और इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड विजेता वीर दास ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारी छात्रों की खुलकर सराहना की. वीस दास ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट करते हुए कहा कि छात्रों ने संविधान और लोकतंत्र की उस भावना को फिर से जीवित कर दिया, जिसे लोग समय के साथ भूल चुके थे.

वीर दास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाथ जोड़ने, तिरंगे और लाल दिल वाले इमोजी के साथ एक पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, ‘तुमने उस किताब की एक छोटी-सी लाइन के एक शब्द को फिर से जिंदा कर दिया, जिसे हम स्कूल में पढ़ते थे और बाद में भूल गए. तुम प्यारे बच्चों. अब आगे चाहे जो भी हो, तुम जीत चुके हो. अब जल्दी जाओ और इस जीत का जश्न मनाओ.’ उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *