Last Updated:
Madhu Chopra ubtan Recipe: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की माँ डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया है कि उन्होंने सालों से चेहरे पर साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल नहीं किया है. आखिर क्या है वो जादुई उबटन जिसे प्रियंका भी अपनी खूबसूरती का ‘सीक्रेट’ मानती हैं?
साबुन हमारी त्वचा के नेचुरल ऑयल्स को छीन लेता है, जिससे चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां और रूखापन आने लगता है.
क्या आपने कभी सोचा है कि ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और उनकी माँ डॉ. मधु चोपड़ा की त्वचा इतनी ग्लोइंग और फ्रेश कैसे दिखती है? हाल ही में मधु चोपड़ा(Madhu Chopra ubtan) ने अपने ब्यूटी रूटीन का एक ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. उन्होंने बताया कि उन्होंने सालों से अपने चेहरे पर कभी साबुन या किसी भी तरह के बाजारू फेस वॉश का इस्तेमाल नहीं किया है. जी हां, डॉ. मधु चोपड़ा अपनी उम्र के सातवें दशक में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं और इसका सारा श्रेय वो किसी कॉस्मेटिक को नहीं, बल्कि अपनी रसोई में मौजूद एक खास ‘देसी उबटन’ को देती हैं.
मधु जी का मानना है कि साबुन हमारी त्वचा के नेचुरल ऑयल्स को छीन लेता है, जिससे चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां और रूखापन आने लगता है. यही वजह है कि उन्होंने हमेशा प्राकृतिक चीजों पर ही भरोसा किया है.
साबुन हमारी त्वचा के नेचुरल ऑयल्स को छीन लेता है, जिससे चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां और रूखापन आने लगता है.
घर पर ऐसे बनाएं ये उबटन
अगर आप भी पार्लर के महंगे फेशियल से थक चुके हैं, तो डॉ. मधु चोपड़ा का यह घरेलू नुस्खा आपके चेहरे की रंगत बदल सकता है. इसे बनाना बेहद आसान है. एक कटोरी में दो चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी, और ब्लीचिंग इफेक्ट के लिए एक चम्मच ताजा दही लें. अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो इसमें आधा चम्मच घर की बनी मलाई मिलाएं. अब इस मिश्रण को घोलने के लिए ज़रूरत के अनुसार ठंडा दूध डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें.
कैसे करें इस्तेमाल?
इस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं. ध्यान रहे कि इसे आंखों के नीचे के संवेदनशील घेरों (dark circles) पर न लगाएं. करीब 20 मिनट तक सूखने दें और फिर ताजे पानी से धो लें. इसे हटाते ही चेहरे की सारी थकान गायब हो जाएगी और आप एक फ्रेश और ग्लोइंग लुक महसूस करेंगे. बेहतर नतीजों के लिए इसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है.
सावधानियां:
-अगर आपको बेसन सूट नहीं करता, तो इसकी जगह गेहूं का आटा इस्तेमाल करें.
-आपकी त्वचा का रंग बहुत साफ (फेयर) है, तो हल्दी कम डालें वरना चेहरा पीला दिख सकता है. हल्दी से एलर्जी होने पर इसकी जगह नींबू का रस डालें.
-अगर मलाई से दाने निकलते हैं, तो इसकी जगह कद्दूकस किया हुआ टमाटर या आलू का रस मिलाएं.
यह कुदरती पैक न केवल आपकी स्किन को डिटॉक्स करेगा, बल्कि उसे अंदर से पोषण भी देगा!
बेटी प्रियंका का भी भरोसा:
दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा खुद भी अपनी माँ के इस नक्शेकदम पर चलती हैं. प्रियंका ने कई बार इंटरनेशनल इंटरव्यूज में गर्व से बताया है कि उनकी दमकती त्वचा का ‘सीक्रेट’ उनकी माँ का बताया हुआ देसी उबटन ही है. लॉस एंजिल्स की गर्मी हो या न्यूयॉर्क की ठंड, प्रियंका आज भी हफ्ते में कम से कम एक बार इस उबटन का इस्तेमाल जरूर करती हैं. वो इसे अपनी बॉडी और फेस के लिए सबसे बेहतरीन ‘नेचुरल एक्सफोलिएटर’ मानती हैं.
View this post on Instagram
