जेवर एयरपोर्ट से जल्‍द शुरू होंगी फ्लाइट्स, सबसे बड़ी बाधा दूर, आप तो बस लगेज पैक करिए

होमताजा खबरDelhi

जेवर एयरपोर्ट से जल्‍द शुरू होंगी फ्लाइट्स, बाधा दूर, आप तो बस लगेज पैक करिए

Last Updated:

Noida International Airport- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से जल्‍द ही फ्लाइट का ऑपरेशंस शुरू होगा. आसापास रहने वाले लोगों को आईजीआई जाने की जरूरत नहीं होगी. एयरपोर्ट के विदेशी सीईओ को हटाकर नीतू समरा अंतरिम सीईओ बनीं बनाया गया है. सुरक्षा मंजूरी का रास्ता साफ हो गया है. मई अंत या जून की शुरुआत होगी और 17 शहरों के लिए फ्लाइट्स चलेंगी.

अब जल्‍द मिल सकेगी सिक्‍योरिटी क्‍यीयरेंस.

नई दिल्‍ली. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से जल्‍द ही फ्लाइट का ऑपरेशंस शुरू होगा. आसापास रहने वाले लोगों को आईजीआई जाने की जरूरत नहीं होगी. इसमें एक बड़ी बाधा दूर हो गयी है. एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने स्विस नागरिक क्रिस्टोफ श्नेलमान की जगह भारतीय नागरिक नीतू समरा को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर दिया है. मैनेजमेंट द्वारा किए गए इस बड़े बदलाव से सिक्‍योरिटी क्‍लीयरेंस का रास्‍ता रास्ता साफ हो गया है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 28 मार्च को किया है. 6 मार्च को डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस भी मिल चुका है. लेकिन कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू नहीं हो पाईं. मुख्य वजह विदेशी सीईओ का होना बताया है. ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से इसे सुरक्षा मंजूरी मिली थी.

ये है नियम

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी नियम के अनुसार किसी भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का सीईओ को भारतीय नागरिक ही होना चाहिए. क्‍योंकि वह एयरपोर्ट की सुरक्षा महत्‍वपूर्ण की भूमिका निभाता है. गृह मंत्रालय ने नियम में ढील देने के प्रस्ताव को राष्ट्रीय सुरक्षा के हवाले से खारिज कर दिया था. इस वजह से उड़ान शुरू होने में देरी हो रही थी.

तत्‍काल प्रभाव से लागू

एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्काल कदम उठाते हुए अपने मुख्य वित्तीय अधिकारी नीतू समरा को अंतरिम सीईओ नियुक्त कर दिया. यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स जल्द ही स्थायी सीईओ की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेगा. नीतू समरा के भारतीय नागरिक होने से बीसीएसी की सुरक्षा मंजूरी और एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम की मंजूरी का रास्ता साफ हो गया है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि जल्‍द ही सभी स्‍टेकहोल्‍डर्स के साथ कोआर्डीनेट कर कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने की डेड लाइन तय की जाएगी.

अगले माह से शुरू हो सकती हैं फ्लाइट

जानकार बताते हैं कि मई के अंत या जून के पहले सप्ताह तक उड़ानें शुरू हो सकती हैं. शुरुआत में 17 शहरों के लिए फ्लाइट्स चलेंगी. पहले चरण में रोजाना 60-65 उड़ानें ऑपरेट करने की प्‍लानिंग है. एयरपोर्ट की क्षमता फर्स्‍ट फेज में 1.2 करोड़ यात्रियों की सालाना है. जेवर एयरपोर्ट आईजीआई एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करने में मदद करेगा. नोएडा एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने उम्मीद जताई है कि जल्‍द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *