Last Updated:
Haryanavi Actress Divyanka Sirohi/ Divyanka Sirohi Pics/ Divyanka Sirohi Family/ Divyanka Sirohi News: हरियाणवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. 21 अप्रैल की देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. उनके चाहने वाले गम में डूबे हैं. वहीं हरियाणवी एंटरटेंमेंट इंड्रस्टी में गमगीन है. एक से एक हिट गाने देने वाली दिव्यांका बला की खूबसूरत थीं. उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. मगर, दिव्यांका अपनी लाइफलाइन किसी और को ही बताती थीं. आइए जानते हैं सबकुछ…
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती हुई कलाकार दिव्यांका सिरोही की मंगलवार के दिन गाजियाबाद में मौत हो गई. 30 साल की दिव्यांका सिरोही की राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपने घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गईं. जमीन पर गिरने से उनके सिर पर चोट लगी और उनकी पलभर में मौत हो गई. उनका अंतिम संस्कार उनके भाई हिमांशु सिरोही ने किया.
उनके निधन के बाद उनका एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गया. इस पोस्ट में दिव्यांका सिरोही को पहाड़ों में देखा जा सकता है. वो जैकेट पहने और सिर पर स्टॉल बांधे हुए हैं. इससे उन्होंने अपना आधा चेहरा भी छिपाया हुआ है. पोस्ट के वायरल होने के कारण एक्ट्रेस की फोटो नहीं, बल्कि इसका कैप्शन है. उन्होंने इस कैप्शन में लिखा था- ‘पीओवी- शिव मुझे अपने साथ ले चलो.’ अब इस पोस्ट को देख यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस की लिखी बात सच हो गई.
उनके अचानक निधन से मनोरंजन जगत सदमे में है. कई कलाकारों ने उनके असामयिक निधन पर शोक जताया है. हालांकि, उनके परिवार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली दिव्यांका फिलहाल गाजियाबाद में अपने माता-पिता और नानी के साथ रह रही थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए की डिग्री हासिल करने के बाद सिक्किम में एमबीए किया था. उनके परिवार में उनके भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु और जसमीत हैं.
दिव्यांका हमेशा एक लड़की के साथ तस्वीरें डालती रहती थीं. रिश्ते में वो उनकी बहन हैं. फोटो शेयर कर वह आरती सिरोही को अपनी लाइफलाइन कहती थीं.
दिव्यांका ने गायक मासूम शर्मा के साथ कई गानों में काम करके रीजनल मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई थी. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता थी. इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स है. टिक टॉक पर उनकी एक वीडियो खूब वायरल हुई थी जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया.
उन्होंने हाल ही में हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा के साथ अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी, जिसकी अभी रिलीज डेट तय नहीं हुई है. यह फिल्म जल्द ही आने वाली है. दिव्यांका ने बटेऊ हरियाणा तै, कंगन भोली के, बदमाशां का ब्याह, विलेन अगेन, 9 राउंड विलेन रहण दै जैसे कई गाने हिट दिए. पहला गाने विलेन के साथ हरियाणवी इंडस्ट्री में सफर शुरू किया था. बलम घाट ना कति 218K एवं हवाई फायर 580K जैसे गाने हिट नहीं हो पाए. उन्होंने हरियाणवी कलाकार केडी, मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, बिंदर दिनौदा, खासा आला चाहर, हैरी लाठर व कई कलाकारों के साथ काम किया है. वे अपनी खूबसूरती के लिए चर्चित थीं.
एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था. दिवाली के आस-पास मैंने पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नु पसंद नी तू’ पर नीले रंग का सूट पहनकर एक वीडियो टिकटॉक पर बनाया था, जो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गया. उस वीडियो को करीब 2 करोड़ व्यूज़ मिले. उसके बाद टिकटॉक पर मेरे फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख हो गई.
उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 19 मार्च को था. वीडियो में, उन्हें नीले और सफेद फूलों वाली पोशाक पहने हुए और बी प्राक और अफसाना खान के गाने बरसाना मिला है पर थिरकते हुए देखा जा सकता है.
