'धुरंधर'-'भूत बंगला' के बीच चुपके से आई अभिषेक बच्चन की फिल्म, बिन शोरगुल बनी नोट छापने की मशीन, कमा डाले 100 Cr

Last Updated:

पिछले साल थिएटर्स में आदित्य धर की ‘धुरंधर’ का धमाल था. इस साल की शुरुआत में ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया था. धुरंधर के खौफ से महीनों तक कोई और फिल्म रिलीज ही नहीं हुई. ‘धुरंधर द रिवेंज’ के एक महीने बाद अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी.

नई दिल्ली. इन दोनों बड़ी फिल्मों के बीच में एक ऐसी फिल्म आई जिसने चुपके से आकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. बिना ज्यादा शोरगुल के फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमाते हुए टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया. वो फिल्म जिसकी आज बात कर रहे हैं वो मराठी फिल्म है.

इस फिल्म में बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के कई नामचीन चेहरे देखने को मिले हैं. रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख ने फिल्म में लीड रोल अदा किया है. रितेश देशमुख ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाई है.

‘राजा शिवाजी’ रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाता है. इस फिल्म के लॉन्च के दौरान जेनेलिया ने इस फिल्म को अपने पति के लिए बेहद खास प्रोजेक्ट बताया था. इसमें बॉलीवुड के कई सारे दिग्गज सितारे एक साथ नजर आए थे. कई सितारों ने फिल्म में कैमियो किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘राजा शिवाजी’ का निर्देशन खुद रितेश देशमुख ने किया है. ये जेनेलिया और रितेश का ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. फिल्म हिंदी पट्टी में भले ही ताबड़तोड़ नहीं चली है लेकिन ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है.

रिलीज के 19 दिन बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. 18वें दिनों के बिजनेस के बाद रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी ये राजा शिवाजी अबतक की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है.

‘राजा शिवाजी’ ने 11.35 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई. दूसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और 24.30 करोड़ का बिजनेस किया. ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म में रितेश और जेनेलिया ने लीड रोल अदा किया है. इसके अलावा भाग्यश्री, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, बोमन ईरानी, विद्या बालन, महेश मांजरेकर समेत कई सितारे हैं. फिल्म को लेकर मराठी दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया.

‘राजा शिवाजी’ महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, साहस और स्वाभिमान पर आधारित एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म है. यह फिल्म शिवाजी महाराज के संघर्ष, रणनीति और मुगल साम्राज्य के खिलाफ उनके पराक्रम को बड़े पर्दे पर जीवित करती है. दमदार युद्ध दृश्यों, भव्य सेट्स और प्रेरणादायक कहानी के साथ यह फिल्म दर्शकों को भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय से रूबरू करा रही है. ‘राजा शिवाजी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि वीरता, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व की अद्भुत गाथा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *