कौन है 'मिहिर' की रियल लाइफ 'तुलसी'? न मॉडल, न एक्ट्रेस, ये काम करती हैं स्मृति ईरानी के हीरो की असली पत्नी

Last Updated:

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अमर उपाध्याय ने छोटे पर्दे पर अपनी दमदार पहचान बनाई. स्मृति ईरानी के साथ टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लीड रोल अदा कर वो घर-घर में मशहूर हो गए थे. इस लोकप्रिय सीरियल में अमर उपाध्याय ने मिहिर का किरदार अदा किया था जिसने उन्हें बेशुमार स्टारडम दिलाया था.

नई दिल्ली. पिछले साल अमर और स्मृति ने ‘मिहिर’ और ‘तुलसी’ के किरदार में वापसी की. क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने 25 साल बाद पर्दे पर कमबैक किया और अमर और तुलसी को एक बार फिर लीड रोल में देखा जा रहा है. इस शो का अब भले ही पहले जैसा क्रेज नहीं है, लेकिन 2000 का दौर ऐसा था कि मिहिर की फैन फॉलोइंग एक्ट्रेस से भी कई गुना ज्यादा थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम hetal_upadhyay)

अमर उपाध्याय का महिलाओं के बीच जबरदस्त फैन बेस था. शो की शुरुआत के करीबन एक साल बाद यानी कि साल 2001 में मिहिर के किरदार को खत्म कर दिया गया था. मेकर्स ने अमर को शो से निकाल दिया था जिसका फैंस ने जमकर विरोध किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम hetal_upadhyay)

एक्टर की इतनी डिमांड थी कि मेकर्स को मिहिर के किरदार को वापस लाना पड़ा था. उस वक्त की मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि मिहिर के शो से बाहर होने की खबर सुन लोगों ने मेकर्स को खत लिखे थे. उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें वापस लाया गया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम hetal_upadhyay)

Add News18 as
Preferred Source on Google

शो में स्मृति ईरानी के साथ अमर उपाध्याय की केमिस्ट्री कमाल की थी. दोनों को साथ में काफी पसंद किया जाता था. टीवी के हार्टथ्रोब रहे अमर अपनी असल जिंदगी में काफी सिंपल हैं. उनकी पत्नी हेतल और वो दोनों ही सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम hetal_upadhyay)

अमर उपाध्याय ने करियर की शुरुआत में ही हेतल के साथ अरेंज मैरिज की थी. दोनों अपने परिवार वालों के जरिए मिले थे. हेतल की सादगी ने पहली नजर में अमर को उनका दीवाना बना दिया. एक्टर ने 23 साल की उम्र में हेतल से शादी कर ली थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम hetal_upadhyay)

हेतल न कोई मॉडल हैं और न ही कोई एक्ट्रेस. उनका ग्लैमर वर्ल्ड से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. हेतल भले ही लाइमलाइट से दूर रहीं हैं, लेकिन मिहिर यानी अमर कई बार कह चुकी हैं कि उनकी रियल लाइफ तुलसी काफी सपोर्टिव हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम hetal_upadhyay)

हेतल उपाध्याय बिजनेसवुमन हैं. वो रियल एस्टेट कंपनी जलराम इको होम्स की सीईओ हैं. इस कंपनी में अमर की भी हिस्सेदारी है. एक्टर ने अपने कई इंटरव्यू में कहा था कि उनके करियर के मुश्किल दौर में उनकी पत्नी ने काफी साथ दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम hetal_upadhyay)

कपल की शादी को 25 साल से ज्यादा समय बीत चुका है. दोनों के दो बच्चे हैं. हेतल और अमर उपाध्याय की बेटी चेनाब और आर्यमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कपल के बेटे आर्यमन भी जल्द ही एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. फोटो साभार इंस्टाग्राम hetal_upadhyay)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *