तुगलकाबाद, महिपालपुर, किशनगढ़… इन 15 इलाकों की बदलेगी किस्‍मत, DMRC का फैसला बढ़ा देगा आपके मकान की कीमत

होमताजा खबरDelhi

तुगलकाबाद, किशनगढ़… 15 इलाकों की बदलेगी किस्‍मत, बढ़ने वाली है मकानों की कीमत!

Last Updated:

दिल्ली मेट्रो का नया फेज-4 कॉरिडोर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली से आईजीआई एयरपोर्ट तक लोगों की जिंदगी बदलने वाला है. डीएमआरसी तुगलकाबाद से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक करीब 23.6 किमी लंबी मेट्रो लाइन बना रहा है. यह मेट्रो लाइन तीन जिलों के करीब आधा दर्जन से अधिक इलाकों से गुजर रही है.

दिल्‍ली मेट्रो राजधानी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है.

Delhi Metro New Corridor News: यकीन मानिए दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) का यह फैसला आपकी जिंदगी बदलने वाला है. डीएमआरसी के इस फैसले की वजह से आपकी गिनती जल्‍द ही लखपति से करोड़पति में होने वाली है. जी हां, डीएमआरसी अपने इस नए फैसले के तहत दक्षिण-पूर्वी दिल्‍ली से लेकर दक्षिण पश्चिम दिल्‍ली तक एक नया मेट्रो रेल कॉरिडोर बना रहा है. इस कॉरिडोर के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिम जिले के अलावा दक्षिण जिले के करीब 15 इलाके आ रहे हैं. पुराने अनुभवों को देखे तो इन 15 इलाकों में जहां से भी मेट्रो ट्रेन गुजरेगी, वहां स्थिति प्रॉपर्टी की कीमत अपने आप कई गुना अधिक बढ़ जाएगी. यानी जल्‍द ही आपका लाखों का मकान करोड़ों की कीमत का होने वाला है.

दिल्‍ली मेट्रो के अनुसार, फेज-4 के तहत आईजीआई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल से लेकर तुगलकाबाद इलाके तक नई मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है. यह कॉरिडोर करीब 23.622 किमी लंबा होगा. इस कॉरिडोर में करीब 15 मेट्रो स्‍टेशन बनाए जा रहे हैं. इन रेलवे स्‍टेशनों में तुगलकाबाद, तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी, आनंदमयी मार्ग, संगम बिहार तिगड़ी, खानपुर-वायुसेना बाद, अंबेडकर नगर, साकेत जी ब्‍लॉक, नेब सराय, इग्‍नू, छतरपुर मंदिर, छतरपुर, किशनगढ, वसंत कुंज, महिपालपुर, दिल्‍ली एयरोसिटी, आईजीआई डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल वन के नाम शामिल हैं. यानी यदि आप इन इलाकों या इनके आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं तो आपका आवागमन तो आसान होगा ही, साथ ही यहां स्थिति प्रॉपर्टी की कीमत भी अपने आप कई गुनी हो जाएगी. साथ ही, यहां चलने वाले कारोबार को भी खासा फायदा होगा.

दिल्‍ली मेट्रो के अनुसार, इस कॉरिडोर के ऑपरेशनल होने के बाद पैसेंजर्स को चार इंटरचेंज की फैसेलिटी भी मिलेगी. इनमें कश्‍मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्‍लभगढ़) के बीच ऑपरेट होने वाली वायलेट लाइन का तुगलकाबाद मेट्रो स्‍टेशन पहला इंटरचेंज होगा. इसके बाद समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के बीच चलने वाली यलो लाइन का छतरपुर मेट्रो स्‍टेशन दूसरा इंटरचेंज होगा. वहीं, नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन से यशोभूमि द्वारका सेक्‍टर-25 के बीच ऑपरेट होने वाली एयरपोर्ट लाइन का दिल्‍ली एयरोसिटी मेट्रो स्‍टेशन तीसरा इंटरचेंज होगा. आने वाले समय में जंगपुरा से साकेत के बीच निर्माणाधीन मेट्रो लाइन भी साकेत जी ब्‍लॉक मेट्रो स्‍टेशन पर इस कॉरिडोर से जुड़ जाएगा. यानी इस कॉरिडोर पर मेट्रो ट्रेन का ऑपरेशन शुरू होने के बाद अन्‍य मेट्रो लाइन से सफर करने वाले पैसेंजर बिना किसी परेशानी के अब अपने घरों तक पहुंच सकेंगे.

आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-वन और टर्मिनल थ्री पर मेट्रो स्‍टेशन तो हैं, लेकिन एक दूसरे से जुड़े हुए नहीं हैं. जिसकी वजह से इन दोनों टर्मिनल के बीच आवाजाही करने के लिए पैसेंजर्स के पास या तो फीडर बस का विकल्‍प है या फिर ट्रैक्‍सी का. दोनों की सर्विस में फ्रिक्‍वेंट न होने की वजह से कई बार पैसेंजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस इस मेट्रो लाइन के शुरू होने के बाद पैसेंजर्स की यह दिक्‍कत खत्‍म हो जाएगी. वे डोमेस्टिक टर्मिनल से एयरोसिटी और एयरोसिटी से मेट्रो चेंज कर टर्मिनल थ्री पहुंच सकेंगे. डीएमआरसी की कोशिश है कि इस कॉरिडोर पर दिसंबर 2026 तक मेट्रो का ऑपरेशन शुरू कर दिया जाए.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *