सौर ऊर्जा-5: क्या सोलर और खंभे वाली बिजली में अंतर होता है, सौर ऊर्जा से ज्यादा लंबे चलते हैं कूलर-पंखे?

Last Updated:

Solar energy Series 5th story: न्‍यूज18हिंदी की सौर ऊर्जा-सोलर पैनल्‍स सीरीज में पढ़िए आज पांचवी स्टोरी. क्या सोलर और खंभे वाली बिजली में अंतर होता है, सौर ऊर्जा से ज्यादा लंबे चलते हैं कूलर-पंखे? आए जानते हैं सीईईडब्‍ल्‍यू की प्रोग्राम लीड भावना त्‍यागी से…

Solar energy series 5: रूफटॉप सोलर पैनल से पैदा होने वाली ब‍िजली और ग्र‍िड से आने वाली ब‍िजली में क्‍या अंतर है?

Solar energy Series 5th story:भारत में बिजली की मांग इतनी बढ़ गई है कि गांव और शहरों में 24 घंटे इसकी सप्लाई कर पाना मुश्किल है. यही वजह है कि लोग बिजली कटौती की समस्याएं आए दिन झेलते हैं. हालांकि बिजली के नए विकल्पों को अपनाने के लिए सरकार भी काफी जोर दे रही है और लोगों को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने की सलाह दे रही है. इसके लिए मोटी सब्सिडी भी दी जा रही है.

लेकिन देखा जा रहा है कि जब भी सोलर पैनल लगवाने की सलाह दी जाती है तो लोगों का यही सवाल होता है कि इससे क्या फायदा होगा? क्या सोलर पैनल से बिजली लगवाना सस्ता है? क्या इससे आने वाली बिजली ज्यादा अच्छी होती है? क्या सोलर पैनल से पैदा बिजली से घर के फ्रिज, कूलर, पंखे, टीवी ज्यादा लंबे समय तक चलते हैं?

तो आइए News18hindi की ‘सौर ऊर्जा, सोलर पैनल’… सीरीज की पांचवी स्टोरी में आज जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब काउंसिल ऑन एनर्जी एनवायरनमेंट एंड वॉटर की प्रोग्राम लीड भावना त्यागी से…

क्या रूफटॉप सोलर सिस्टम और डिस्कॉम (DISCOM) की बिजली की गुणवत्ता में अंतर होता है?

भावना त्यागी कहती हैं, ‘नहीं, सोलर से उत्पन्न बिजली और डिस्कॉम (विद्युत वितरण कंपनी) से मिलने वाली बिजली की गुणवत्ता में कोई अंतर नहीं होता है. रूफटॉप सोलर सिस्टम के मामले में, इसमें लगा इनवर्टर ग्रिड के वोल्टेज और फ्रीक्वेंसी मानक से मिलान करके सोलर डीसी (DC) आउटपुट को एसी (AC) बिजली में बदल देता है, ताकि इसे एसी बिजली से चलने वाले सभी उपकरणों के लिए इस्तेमाल किया जा सके.’

क्या सोलर एनर्जी से बनने वाली बिजली को स्टोर किया जा सकता है?

भावना त्यागी कहती हैं, ‘हां, सोलर एनर्जी से बनने वाली बिजली को स्टोर किया जा सकता है. इसका सबसे आम तरीका है बैटरी सिस्टम का इस्तेमाल करना. ये बैटरियां दिन के समय बनने वाली अतिरिक्त बिजली को स्टोर कर लेती हैं और तब सप्लाई करती हैं जब धूप नहीं होती, जैसे कि रात के समय या बादलों वाले मौसम में.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *