अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या को लगी चोट
Last Updated:
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण अब सीरीज से बाहर हो गए हैं. हार्दिक को ये चोट प्रैक्टिस के दौरान लगी थी. एक दिन पहले ही हार्दिक को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से वनडे सीरीज के लिए ग्रीन सिग्नल मिला था.
हार्दिक पंड्या को 11 जून को धर्मशाला में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के साथ जुड़ना था, लेकिन अचानक लगी चोट के कारण अब ये खिलाड़ी कम से कम दो और सप्ताह बेंगलुरु में ही रुकेगा. रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक को पैर में मोच आई है, जिसकी वजह से मेडिकल स्टाफ ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक किसी भी तरह के खिंचाव या वजन उठाने से बचने की सलाह दी है. ऐसे में अब ये देखना बाकी है कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक के विकल्प की घोषणा करता है या नहीं. बता दें कि हार्दिक पंड्या लगभग एक साल बाद वनडे में वापसी करने वाले थे.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
