Lock Upp 2: 'ये पूरे शो में सबको Kiss करने आया है', श्रेया कालरा को किस कर ट्रोलर्स के निशाने पर आए राम कपूर

Last Updated:

Ram Kapoor Trolled: रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें राम कपूर खुद से 22 साल छोटी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा को गले लगाकर किस करते दिख रहे हैं. जैसे ही इस क्लिप को लोगों ने देखा वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. एक्टर का वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है, लोग उनकी इमेज और एज तक पर सवाल उठा रहे हैं. नीचे पढ़ें पूरी खबर-

Ram Kapoor Trolled After Kissing Shreya: नेटफ्लिक्स रियलिटी शो लॉकअप का दूसरा सीजन इन दिनों लगातार चर्चा में है. वहीं शो में डे वन से राम कपूर और श्रेया कालरा किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं. अब इस बार राम कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. इंटरनेट पर एक्टर का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं.

राम कपूर टीवी और बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने छोटे पर्दे पर संस्कारी बेटे और पति का रोल प्ले करके दर्शकों में अपनी अलग पहचान बनाई है. इसलिए जब वे लॉकअप में आए तो फैंस को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन एक्टर के चाहने वालों का मानना है कि राम कपूर अपने बिहेवियर और एक्शन्स के चलते अपने फैंस की उम्मीदें तोड़ते जा रहे हैं.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर ने खुद से करीब 22 साल छोटी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा को किस कर लिया. दरअसल हुआ ये था कि फराह खान राम से कहती हैं कि आप दूसरा टास्क जीत गए. राम ने श्रेया कालरा को गले लगाया और कहा कि इसकी वजह से. इसके बाद वो उन्हें गालों पर किस कर देते हैं. बस उनका यही बिहेवियर लोगों को पसंद नहीं आया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब लॉकअप 2 शो की ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. लोग इस क्लिप को शेयर करके अलग-अलग तरह की बातें लिख रहे हैं. इस क्लिप को शेयर करते हुए लोगों ने अपना गुस्सा निकाला है.

एक यूजर ने वीडियो शेयर लिखा- ये क्या बिहेवियर है राम सर? जिसके कमेंट्स में ट्रोलर्स ने राम कपूर की क्लास लगा दी. लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि ये पूरे शो में बस सबको किस करने आया है. वहीं दूसरे ने लिखा तुमसे कितनी छोटी है. एक अन्य यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि ये सब लड़कियों को बैड टच करता है.

बता दें कि श्रेया से पहले राम कपूर को पामेला और कई कंटेस्टेंट संग क्लोज होते देखा गया है. इसके अलावा राम कपूर ने लैला को भी जबरन किस किया था, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर दर्शकों ने काफी खरी-खोटी सुनाई थी. हालांकि इस किस को लेकर राम कपूर या श्रेया कालरा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. दोनों ही शो के अंदर हैं. वहीं श्रेया ने भी अभी तक ऐसा कुछ नहीं कहा है कि वे उनके इस बिहेवियर से अनकंफर्टेबल हुई हैं या नहीं.

शो के कंटेस्टेंट ने भले ही राम कपूर के इस बिहेवियर पर कोई सवाल नहीं उठाया है, लेकिन ऑडियंस को उनका ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. इस बात का अंदाजा आप कमेंट्स देखकर खुद लगा सकते हैं.

राम कपूर की मैरिड लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने गौतमी गाडगिल से शादी की है. दोनों की शादी को दो दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है. राम और गौतमी ने साल 2003 में वैलेंटाइन डे पर साथ फेरे लिए थे. आज दोनों दो बच्चों के पैरेंट्स बन चुके हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *