छेड़खानी करने से रोकना पड़ा भारी, मुस्लिम युवक ने 15 साल की बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका

Last Updated:

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद से एक बुरी खबर आ रही है. यहां एक 15 साल की बच्ची को छेड़खानी से रोकना भारी पड़ गया. उसे मुस्लिम युवक ने चौथी मंजिल से फेंक दिया. इससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

गाजियाबाद में बच्ची को फेंका.

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपराध की सारी हदें पार कर दी गईं. एक 15 साल की बच्ची को एक मुस्लिम किराएदार ने चौथी मंजिल से धक्का दे दिया. इससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था. जब उसने रोका तो गुस्साए युवक ने उसे फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही एफआईआर में हत्या की धारा भी जोड़ दी है.

घटना 15 जुलाई की रात करीब 10 बजे की है. मृतक किशोरी की मां मंजू का आरोप है कि उनकी बेटी खुशी दूध लेने के लिए घर के पास की दुकान पर गई थी. इसी दौरान 30 साल का शाहनवाज उसे जबरन अपने साथ ले गया और बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर ले जाकर नीचे धक्का दे दिया. चीख-पुकार सुनकर परिजन और स्थानीय लोग तुरंत लहूलुहान हालत में किशोरी को पास के मीनाक्षी अस्पताल ले गए. हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई.

पीड़िता की मां का कहना है कि कुछ दिन पहले खुशी और शाहनवाज के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके दौरान खुशी ने उसे थप्पड़ भी मारा था. इसके बाद से शाहनवाज लगातार बेटी का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था. मामले की जांच के बाद गाजियाबाद पुलिस ने शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है और एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ दी है.

हालांकि, आरोपी शाहनवाज ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. पुलिस को दिए बयान में उसने कहा कि लड़की खुद चौथी मंजिल पर गई थी, जबकि वह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद था. आरोपी का दावा है कि लड़की चौथी मंजिल से उसे कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए आवाज दे रही थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *