ISL 2026: स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली की पहली जीत का इंतजार बढ़ा, इंजरी टाइम में गोवा ने गोलकर मैच किया ड्रॉ

Last Updated:

ISL 2026 FC Goa vs sporting club Delhi: स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली की पहली जीत का इंतजार और लंबा हो गया. इंडियन सुपर लीग में बुधवार को एफसी गोवा के खिलाफ टीम जीत की दहलीज तक पहुंचकर भी उसे हासिल नहीं कर सकी. जुआन पेना ने दूसरे हाफ में गोल दागकर दिल्ली की उम्मीदों को पंख लगाए और टीम बढ़त बचाने के इरादे से खेलती रही.

माडगांव: स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को बुधवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में निराशा हाथ लगी जब एफसी गोवा ने इंजरी टाइम में गोल करके मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया. जुआन पेना ने दूसरे हाफ में गोल करके दिल्ली की टीम की मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत की उम्मीद जगाई. एलेक्स वालेजो (90+पांचवें मिनट) ने इसके बाद इंजरी टाइम में गोल करके मेजबान एफसी गोवा को एक अंक दिला दिया.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *