Japan Open 2026: पीवी सिंधु ने जापान ओपन में रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में पहुंचीं कोई भारतीय महिला शटलर

Last Updated:

PV Sindhu Japan Open 2026: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार वापसी करते हुए बड़ा कारनामा कर दिया है. सिंधु पहली बार इस प्रतिष्ठित सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं हैं. सुपर 750 टूर्नामेंट में इससे पहले कोई भारतीय महिला खिलाड़ी फाइनल क्या सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचीं थीं.

पीवी सिंधु जापान ओपन 2026

नई दिल्ली: दो बार की ओलंपिक चैंपियन पीवी सिंधु ने इतिहास रच दिया. अनुभवी भारतीय शटलर सिंधु अब जापान ओपन 2026 के फाइनल में पहुंच चुकीं हैं और बीते 15 साल में वह ये कमाल करने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बनीं हैं. तोक्यो ओलंपिक चैंपियन और चौथी वरीयता प्राप्त चीन की युफेइ के खिलाफ लगातार पांच हार के बाद सिंधु की ये पहली जीत है. सिंधु को युफेइ के खिलाफ पिछले सात साल से जीत का इंतजार था.

बिना पूरा मैच खेले ही जीतीं सिंधु
सिंधु इस सेमीफाइनल में जब 21-19 और 15-10 से आगे चल रही थी तभी चीनी प्लेयर ने इंजरी के चलते हार मान ली और आगे मैच न खेलने का फैसला कर लिया. अब सिंधु की नजर खिताब जीतकर अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ने पर है. इससे पहले पीवी क्वार्टर फाइनल में भी सिंधु को बिना खेले ही जीत मिल गई थी क्योंकि पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा ने नाम वापस ले लिया था.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *