Last Updated:
री-नीट 2026 परीक्षा में फरीदाबाद के पांशुल बंसल ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की है. इस परीक्षा में उन्होंने 720 में से 715 अंक पाए. पांशुल पढ़ाई के साथ रोजाना वीडियो गेम और स्केटिंग भी करते थे. उन्होंने फिजिक्स और केमिस्ट्री पर ज्यादा फोकस किया. बिना तनाव की गई नियमित पढ़ाई ही उनकी सफलता का राज है.
नई दिल्ली: री-नीट(NEET UG) 2026 का रिजल्ट आउट हो चुका है. फरीदाबाद के पांशुल बंसल ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल करके अपना परचम लहराया है. इन्हें 720 में से 715 अंक प्राप्त हुए हैं. लोकल18 ने उनसे खास बातचीत की है. उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं. उनकी मां दिल्ली के ही एक बड़ी कंपनी में कंपनी सेक्रेटरी हैं, जबकि पिता का बिजनेस है. उन्होंने बताया कि जब नीट पेपर कैंसिल हो गया था तो जहां बाकी स्टूडेंट को दुख हो रहा था तो वहीं उनको खुशी हो रही थी क्योंकि नीट के पहले पेपर में उनके कुल 15 नंबर कम आ रहे थे. लेकिन जब री नीट हुआ तो यह 15 नंबर कवर हो गए. उन्होंने 715 नंबर हासिल कर लिए. दिल्ली एम्स में एडमिशन का उनका सपना पूरा होने जा रहा है. अपने सपने को हासिल करके वह बहुत खुश हैं. अब उन्हें लग रहा है कि उनकी मेहनत सफल रही. यह उनका पहला प्रयास था.
वीडियो गेम और स्केटिंग करते हुए की तैयारी
पांशुल बंसल ने बताया कि उन्होंने री नीट के वक्त कोई बहुत भारी भरकम तनाव नहीं लिया था. जब उन्हें पता चला कि नीट का पेपर दोबारा होगा तो वह टेंशन फ्री थे. तनाव मुक्त थे और उन्होंने हमेशा की तरह अपना वही रूटिंग अपनाया. जैसे वह सुबह 6:30 बजे उठते थे. 9ः00 बजे तक आराम से स्केटिंग करते थे और वीडियो गेम खेलते थे. फिर 9:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक पढ़ाई करते थे. 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक ब्रेक लेते थे. इसके बाद 2:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक वह दोबारा पढ़ाई करते थे. शाम 5 से 6 तक ब्रेक लेते थे. फिर शाम 6:00 बजे से लेकर 10:00 तक लगातार पढ़ाई करते थे. यही उनका नीट के दौरान रूटिंग था जो उनको बहुत काम आया और इसी वजह से वह टॉप कर पाए है.
फ्रेश स्टूडेंट ऐसे करें नीट की तैयारी
पांशुल बंसल ने खास बातचीत में बताया कि अगर कोई पहली बार नीट की तैयारी करने जा रहा है तो उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वह अपनी फिजिक्स और केमिस्ट्री पर ज्यादा फोकस करें क्योंकि बायोलॉजी कहीं ना कहीं आसान तरीके से हो जाती है, लेकिन सबसे ज्यादा कठिन होता है फिजिक्स और केमिस्ट्री जिस पर फोकस करना है. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि तनाव न लें. बिना तनाव लिए अपनी पढ़ाई के कुछ घंटे को फिक्स कर लें. उतने घंटे में ही पढ़ाई करनी ही है. बिना तनाव लिए जब आप तैयारी करेंगे तो आपकी अच्छे से पढ़ाई हो सकेगी. जितना पढ़ेंगे उतना आपको याद रहेगा क्योंकि नीट में इस बार पेपर बहुत लंबा था लेकिन मुश्किल नहीं था. जिन्होंने ज्यादा अच्छे से तैयारी नहीं की थी जिन्होंने तनाव लिया था उनका ही एग्जाम खराब हुआ है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
