दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह हुई हल्की बारिश, क्‍या कहता है IMD का अलर्ट?

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह हुई हल्की बारिश, क्‍या कहता है IMD का अलर्ट?

Last Updated:

दिल्ली-NCR में सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली. IMD के अनुसार, वीकेंड में भी रुक-रुक कर बारिश और बादल छाए रहेंगे. तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

मौमस विभाग के अनुसार इस वीकेंड हल्‍की बारिश का दौर जारी रहेगा.

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली. लोग जब सोकर उठे तो काले बादल छाए हुए थे और कहीं कहीं फुहार तो कहीं पर बारिश हो रही थी. इस तरह दिन की शुरुआत कूल-कूल हुई. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार वीकेंड में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी के अनुसार शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. दोनों दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर आ सकते हैं. कहीं-कहीं गरज के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है तो कुछेक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. हालांकि दोनों दिन मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में ज्‍यादा उतार चढ़ाने की संभावना कम है. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बादलों और बारिश की वजह से दिन के तापमान में मामूली गिरावट रहेगी, लेकिन हवा में नमी अधिक रहने से उमस परेशान करेगी. बारिश होने के बाद धूप से चिपचिपी गर्मी होगी. इसका दौर इस अगले वीकेंड तक चलेगा. हालांकि दिल्‍ली एनसीआर वालों को मूसलाधार बारिश के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है.

आईएमडी के अनुसार शनिवार और रविवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हालांकि बादलों गजरने के दौरान कुछ स्थानों पर हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इससे धूल भरी आंधी आ सकती है. मौमस

विभाग के अनुसार इस वीकेंड दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. इस बीच उमस परेशान करेगी, लोगों को कूलर से राहत नहीं मिलेगी. हालांकि बारिश होने के बाद मौसम को सुहावना बनाए रखेंगे, तापमान कम होगा. लेकिन धूप निकलने के बाद उमस परेशान करेगी. हालांकि इस वीकेंड दिल्‍ली एनसीआर वाले घूमने का प्‍लान बना सकते हैं.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *