Last Updated:
Yashasvi Jaiswal coach Jwala Singh Interview: इंग्लैंड में T20 और वनडे सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी पर सवाल उठे हैं. फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल के बचपन के कोच ज्वाला सिंह ने भी न्यूज18 हिंदी से खास बातचीत में अपनी बेबाक राय रखी.
ज्वाला सिंह का एक्सक्लूजिव इंटरव्यू
नई दिल्ली: यशस्वी जायसवाल के बचपन के कोच ज्वाला सिंह ने भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को आड़े हाथों लिया है. न्यूज18 हिंदी से खास बातचीत में ज्वाला सिंह ये कहने से भी नहीं हिचकिचाए कि गंभीर का कार्यकाल उन्हें ग्रैग चैपल की याद दिलाता है. यूके दौरे पर टीम इंडिया पहले आयरलैंड से टी-20 सीरीज हारी. इसके बाद इंग्लैंड जाकर टी-20 और फिर वनडे श्रृंखला भी गंवा बैठी थी. ज्वाला सिंह ने विराट-रोहित पर जारी सस्पेंस और खराब टीम सिलेक्शन पर अपनी बेबाक राय रखी.
रोहित-विराट पर सस्पेंस क्लियर करो
मुझे भारतीय क्रिकेट की चिंता है और अगर हमने आंखें सही समय पर नहीं खोली तो काफी देर हो जाएगी. 2027 का वर्ल्ड कप बेहद करीब है. हमें वो कॉम्बिनेश चुनना होगा, जो हमें मैच जिताए न कि अपने-अपने प्लेयर्स. सिलेक्टर्स को सामने आकर बोलना चाहिए कि रोहित शर्मा और विराट कोहली हमारे 2027 वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा हैं. फिर चाहे वो द्विपक्षीय सीरीज में अच्छा खेले या बुरा, उन्हें बैक करना चाहिए. सस्पेंस नहीं होना चाहिए. हालात ऐसे हैं कि मुझे ग्रैग चैपल के दौर की याद आ रही है.
ग्रैग चैपल के दौर से गंभीर के कार्यकाल की तुलना
भारतीय क्रिकेट सबसे खराब दौर से गुजर रही है. हमने एक समय ऐसा भी देखा था, जब 2005-06 में ग्रैग चैपल ने कोच बनकर कई सीनियर प्लेयर्स पर सवाल उठाए थे. टीम में अफरा-तफरी का माहौल था. अभी फिर वैसा ही हो रहा है. गंभीर की कोचिंग में हम कई बड़ी-बड़ी सीरीज हारे हैं. ऑस्ट्रेलिया में हारे. अपने घर पर कभी नहीं हारते थे, लेकिन यहां भी टेस्ट सीरीज गंवा दी. टीम सिलेक्शन ही गड़बड़ है. हमें युवाओं को ग्रूम करना चाहिए. जिस समय पर, जिस पोजिशन में खिलाकर ग्रूम करना चाहिए, वो काफी समय से नहीं हो रहा. जसप्रीत बुमराह भी अपने करियर के आखिरी मुकाम पर आ चुके हैं. हमें उनका बैकअप देखना चाहिए. देखना चाहिए कि उनके साथ किन्हें खिला सकते हैं.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
