'अंजली तो बहुत अच्छी थी… कोई लड़का आता-जाता नहीं था!' फिर कैसे मिली कमरे में अनमोल की लाश

होमताजा खबरDelhi

अंजली बहुत अच्छी थी…कोई लड़का आता नहीं! फिर कैसे मिली कमरे में अनमोल की लाश

Last Updated:

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक कमरे से युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया. पड़ोसियों और मकान मालिक का कहना है कि अंजलि अकेली रहती थी और उन्होंने कभी किसी लड़के को उसके घर आते-जाते नहीं देखा. ऐसे में कमरे में युवक का शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं.

अमर कॉलोनी डबल डेथ केस

Delhi: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से खबर सामने आई है. ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर इलाके में लड़का और लड़की के शव मिले हैं. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस को शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुबह 9:08 बजे अमर कॉलोनी थाने में कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने बताया कि संत नगर के एक कमरे में एक युवक और युवती के शव पड़े हैं. ये सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. जब पुलिस आई, तब लड़की का एक दोस्त वहां पहुंचा था जिसने दरवाजा तोड़ा था.

बिस्तर पर मिली लड़की, फंदे से लटका मिला लड़का

पुलिस की जांच से सामने आया कि कमरे के अंदर का नजारा बेहद डरावना था. लड़की की पहचान अंजलि के नाम से हुई है. जो 26 साल महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली है. वहीं लड़के की पहचान अनमोल कुंडा पाटिल के रूप में हुई है जो लगभग 30 साल का है. वह भी महाराष्ट्र का रहने वाला था. कमरे के अंदर जाते ही मृत लड़की की शव बिस्तर पर मिली. वहीं दूसरी ओर लड़के शव नायलॉन की रस्सी से सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला.

कमरे से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को यह मामला काफी गंभीर लगा. जिसके बाद तुरंत क्राइम टीम और एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने कमरे की बारीकी से जांच की और वहां से कई सबूत जुटाए. जांच से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. उसे देखने से ऐसा लग रहा था जैसे सुसाइड नोट को लड़के ने ही लिखा है.

एम्स अस्पताल भेजे गए शव

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया. इसके बाद दोनों की बॉडी को पोस्ट-मॉर्टम के लिए दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भिजवा दिया गया है. पुलिस ने इस घटना की जानकारी दोनों मृतकों के परिवार वालों को दे दी है. परिवार के लोग इस खबर के बाद से गहरे सदमे में हैं.

मकान मालिक और पड़ोसियों ने क्या बताया?

ऑफ कैमरा बात करते हुए मकान मालिक ने बताया कि अंजलि नेहरू प्लेस की एक कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग का काम करती थी. वह इस कमरे में अकेली ही रहती थी और उसका स्वभाव भी बहुत अच्छा था. कुछ दिन पहले ही उसके माता-पिता उससे मिलने आए थे.

मकान मालिक का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि कोई लड़का उसके कमरे पर आता-जाता था या उसका कोई दोस्त था.पुलिस पूछताछ के लिए उस दोस्त को भी अपने साथ ले गई है. वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं था. सुबह जब पुलिस आई, तब उन्हें इस भयानक हादसे के बारे में जानकारी मिली.

 जांच कर रही पुलिस

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की बहुत बारीकी से जांच कर रही है. घटना के सभी फैक्ट्स और हालातों को परखा जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. पुलिस हर मुमकिन एंगल से इस केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, पुलिस इस मामले में और भी खुलासे कर सकती है.

About the Author

Harshita Patel

Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *