Last Updated:
सुपरस्टार पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने जिम में वर्कआउट की दौरान की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं. उन्होंने पोस्ट में बताया कि यह तस्वीरें बताता ही कि वह एक सीमित दायरे में नहीं रह सकती हैं. उन्होंने मिरर सेल्फी और साड़ी लुक वाली तस्वीर भी शेयर की है.
अन्ना कोनिडेला ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anna.konidala)
मुंबई. तेलुगू सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह लगातार अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. तिरुमाला दर्शन पोस्ट के बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया है. इस खास पोस्ट में उन्होंने अपने जिम के दौरान वर्कआउट की वीडियो-तस्वीरें शेयर की हैं. अन्ना ने इन अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि वह कभी भी एक दायरे तक सीमित नहीं रही हैं.
अन्ना कोनिडेला ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर कोलाज तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों में वे ट्रेडिशनल साड़ी, जिम में पसीना बहाते और कार ड्राइव करती नजर आ रही हैं. अन्ना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “यह इस बात का सबूत है कि आपको खुद को सिर्फ एक ही पहचान या एक ही दायरे तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है.”
अन्ना कोनिडेला का इंस्टा पोस्ट.
बता दें, अन्ना कोनिडेला पवन कल्याण की तीसरी पत्नी हैं. साल 1997 में पवन ने नंदिनी से पहली शादी की थी. कुछ वजह से रिश्ता नहीं चला और साल 2008 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए. इसके बाद पलन ने एक्ट्रेस रेणु देसाई के साथ 2009 में शादी की थी और 2012 में उनका तलाक हो गया. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. बेटा- अकीरा नंदन और बेटी- आध्या.
पवन कल्याण ने 2013 में की थी अन्ना कोनिडेला से शादी
साल 2013 में, पवन कल्याण ने रूसी मूल की मॉडल और एक्ट्रेस अन्ना लेजनेवा से शादी की. उनकी एक बेटी (मार्क शंकर/पॉलीना) है. अन्ना कोनिडे ने हाल ही में पवन कल्याण की हुई सर्जरी के बाद तिरुपति की चढ़ाई पूरी की थी. दरअसल, पवन कल्याण के दाहिने कंधे की गंभीर रोटेटर कफ सर्जरी के बाद अन्ना ने मुंबई के अस्पताल से सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें शेयर की थीं और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया था.
पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’
पवन कल्याण हाल ही में फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आए थे. हरीश शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण ‘मैथ्री मूवी मेकर्स’ ने किया है. फिल्म में पवन ने एक निडर पुलिस वाले (आईपीएस अधिकारी) के रूप में नजर आए हैं. इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया रही है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…और पढ़ें
