Last Updated:
CWG 2026 Day 7 LIVE: कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन भारत की शुरुआत अच्छी नही रही. वेटलिफ्टर संजना को कोई पदक नहीं मिला. वह 77 किलोग्राम फाइनल में पहुंचकर भी कोई पदक नहीं जीत सकीं. हालांकि भारत को आज कई पदक मिल स…और पढ़ें
कॉमनेवल्थ गेम्स सातवां दिन लाइव अपडेट्स.
नई दिल्ली. नमस्ते, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत प्रतियोगिता के सातवें दिन यानी आज बुधवार को कई पदक अपने नाम कर सकता है. दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वेटलिफ्टर संजना का कॉमनवेल्थ में पहला पदक जीतने का सपना टूट गया. संजना पहली बार सीडब्ल्यूजी में हिस्सा लेने उतरी थीं. भारत को तेजिंदर पाल सिंह तूर मेडल दिला सकते हैं.
भारोत्तोलन (Weightlifting)
दोपहर 02:00 बजे – महिला 77 किग्रा फाइनल (पदक स्पर्धा) – संजना
एथलेटिक्स एवं पैरा एथलेटिक्स (Athletics & Para Athletics)
दोपहर 03:35 बजे – पुरुष शॉट पुट क्वालीफाइंग – तजिंदरपाल सिंह तूर (ग्रुप A), समरदीप सिंह गिल (ग्रुप B)
शाम 04:02 बजे – पुरुष 200 मीटर, राउंड 1 – अनिमेष कुजूर (हीट 4)
रात 11:54 बजे – पुरुष लंबी कूद फाइनल (पदक स्पर्धा) – एम. श्रीशंकर, लोकेश सत्यनाथन
देर रात 12:03 बजे (30 जुलाई) – पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1 – यशस पलाक्ष (हीट 1), संतोष कुमार तमिलारासन (हीट 2)
देर रात 12:31 बजे (30 जुलाई) – महिला शॉट पुट फाइनल (पदक स्पर्धा) – मनप्रीत कौर
देर रात 12:55 बजे (30 जुलाई) – पुरुष डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल (पदक स्पर्धा) – देविंदर कुमार, सागर थायत
देर रात 01:42 बजे (30 जुलाई) – पुरुष 100 मीटर T47 फाइनल (पदक स्पर्धा) – मोहम्मद बासिल मोर्सिंगानकथ, दिलीप महादु गावित
देर रात 02:05 बजे (30 जुलाई) – महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फाइनल (पदक स्पर्धा) – पारुल चौधरी
मुक्केबाजी (Boxing)
शाम 04:45 बजे – महिला 51 किग्रा क्वार्टरफाइनल – साक्षी चौधरी बनाम केटलिन फ्रायर्स (उत्तरी आयरलैंड)
शाम 05:30 बजे – महिला 70 किग्रा क्वार्टरफाइनल – अरुंधति चौधरी बनाम मॉर्गन हेन्डरसन (न्यूजीलैंड)
शाम 06:15 बजे – पुरुष 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल – सचिन सिवाच बनाम ट्रेजर मोरेमी (बोत्सवाना)
शाम 07:00 बजे – पुरुष 80 किग्रा क्वार्टरफाइनल – अंकुश पंघाल बनाम जेड मिकॉक (सेशेल्स)
शाम 07:30 बजे – पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टरफाइनल – नरेंद्र बेरवाल बनाम माइकल सेको (समोआ)
रात 11:00 बजे – महिला 57 किग्रा क्वार्टरफाइनल – जैस्मीन लंबोरिया बनाम एलिस ग्लिन (इंग्लैंड)
तैराकी एवं पैरा तैराकी (Swimming & Para Swimming)
दोपहर 03:12 बजे – पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स – साजन प्रकाश (हीट 4), अनीश एस. गौड़ा (हीट 5)
दोपहर 03:44 बजे – पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 हीट्स – चैतन्य कुलकर्णी, सुयश जाधव
रात 11:51 बजे – पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (पदक स्पर्धा) – साजन प्रकाश, अनीश एस. गौड़ा (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
देर रात 12:46 बजे (30 जुलाई) – पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल (पदक स्पर्धा) – चैतन्य कुलकर्णी, सुयश जाधव (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
देर रात 01:14 बजे (30 जुलाई) – पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फास्टेस्ट हीट (पदक स्पर्धा) – आर्यन नेहरा
लॉन बॉल्स एवं पैरा बॉल्स (Bowls & Para Bowls)
रात 08:55 बजे – पुरुष युगल सेक्शनल प्ले, सेक्शन B राउंड 2 – भारत (नवनीत सिंह और दिनेश कुमार) बनाम नामीबिया (वेलॉन वेन्टज़ेल और क्रिस्टो स्टीनकम्प)
देर रात 01:10 बजे (30 जुलाई) – महिला एकल सेक्शनल प्ले, सेक्शन C राउंड 2 – नयनमोनी सैकिया बनाम कैरोलिन व्हाइटहेड (आल ऑफ मान)
