म‍िचेल स्‍टार्क का 'स‍िक्‍सर'…दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 329 पर स‍िमटी, केपटाउन टेस्‍ट रोमांचक मोड़ पर

होमखेलक्रिकेट

म‍िचेल स्‍टार्क का ‘स‍िक्‍सर’…दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 329 पर स‍िमटी

Last Updated:

Mitchell Starc six wicket haul: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में तीसरे टेस्‍ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 329 रनों पर सिमट गई. मार्केस एकरमैन (95) और एडेन मार्करम (78) ने शानदार पारियां खेलीं, जबकि मार्को यानसेन ने 52 रन जोड़े. ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्‍टार्क ने 6 विकेट झटके. पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक प्रोटियाज टीम ने चुनौतीपूर्ण स्‍कोर्स खड़ा कर मुकाबला बेहद रोमांचक बना दिया है.

म‍िचेल स्‍टार्क ने 20वीं बार एक पारी में पांच या इससे ज्‍यादा व‍िकेट ल‍िए.

नई द‍िल्‍ली. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के ऐतिहासिक न्‍यूलैंड्स मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट के पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है.दिन का खेल खत्‍म होने पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम अपनी पहली पारी में 82.3 ओवरों में 329 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. कंगारू गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, विशेषकर मिचेल स्‍टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से प्रोटियाज बल्‍लेबाजों की कमर तोड़ दी.

मैच की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभालने की जिम्‍मेदारी ओपनर एडेन मार्करम और मार्केस एकरमैन ने उठाई. मार्करम ने सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए 141 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 78 रन बनाए और टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई. वहीं, मार्केस एकरमैन ने अपने आक्रामक तेवर दिखाते हुए सिर्फ 94 गेंदों में 12 चौकों और 2 शानदार छक्‍कों की मदद से 95 रनों की शानदार पारी खेली, और वह शतक से सिर्फ 5 रन से चूक गए. नाथन लियोन ने उन्‍हें एलेक्स कैरी के हाथों स्‍टम्प आउट कराकर ऑस्‍ट्रेलिया को बड़ी राहत दिलाई.

मध्‍यक्रम का संघर्ष और यानसेन का अर्धशतक
इसके बाद मध्‍यक्रम में डेविड बेडिंघम ने जिम्‍मेदारी संभाली और 80 गेंदों में 7 चौकों की मदद से उपयोगी 50 रन जोड़े. हालांकि, कप्‍तान टेम्बा बावुमा खाता खोले बिना ही नाथन लियोन का शिकार बने, और मैथ्‍यु ब्रीट्के भी सिर्फ 2 रन बनाकर कूपर कॉनली की फिरकी में फंस गए. विकेटकीपर बल्‍लेबाज रयान रिकेलटन ने संघर्षपूर्ण 42 रन (83 गेंद, 5 चौके) बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्‍हें अपेक्षित साथ नहीं मिला. निचले क्रम में मार्को यानसेन ने बेहद आक्रामक बल्‍लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में 7 चौकों की मदद से शानदार 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के स्‍कोर्स को 300 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अन्‍य बल्‍लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके और दक्षिण अफ्रीका की पूरी पारी 329 रन पर सिमट गई.

मिचेल स्‍टार्क की घातक गेंदबाजी
ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में मिचेल स्‍टार्क ने कहर बरपाया. स्‍टार्क ने 16.3 ओवरों में 2 मेडन रखते हुए 72 रन देकर 6 बल्‍लेबाजों को अपना शिकार बनाया और दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया. उनके अलावा अनुभवी नाथन लियोन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 23 ओवरों में 71 रन देकर 2 बहुमूल्‍य विकेट झटके. जोश हेजलवुड और कूपर कॉनली को 1-1 सफलता मिली, जबकि कप्‍तान पैट कमिंस और मैट रेनशॉ को कोई सफलता नहीं मिल सकी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *