आखिर मां से हुई ऐसी कौन सी खता, बेटे ने पीट-पीट कर कर दी हत्‍या, दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली: आखिर मां से हुई ऐसी कौन सी खता, बेटे ने पीट-पीट कर कर दी हत्‍या

Last Updated:

दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक बेटे ने शराब खरीदने के लिए पैसे न मिलने पर अपनी 60 वर्षीय मां को तब तक पीटा, जब तक वह अचेत नहीं हो गईं. गंभीर हालत में महिला को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दिल्‍ली में एक कलयुगी बेटे ने की मां की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी है. (प्रतीकात्‍मक एआई इमेज)

Delhi Crime News: दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शराब पीने के लिए पैसे न मिलने पर एक बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस पिटाई की वजह से मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हालांकि, कुछ देर की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मंगलवार 29 जुलाई को मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खरक गांव से पीसीआर कॉल मिली थी. कॉलर ने पुलिस को बताया कि एक महिला घर के अंदर जख्‍मी हालत में अचेत पड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने महिला की पहचान 60 वर्षीय चिंता देवी के तौर पर की. वह गंभीर रूप से घायल थीं. लिहाजा, उन्हें तुरंत इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया.

हालांकि, डॉक्टरों ने जाच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. शुरुआती जांच और पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मृतका का छोटा बेटा आमोद शराब खरीदने के लिए अपनी मां से पैसे मांग रहा था. आरोप है कि जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर उसने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आमोद मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात के समय आरोपी नशे में था या नहीं और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका तो नहीं थी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *