Creta, Seltos या Elevate: इस दिवाली किस SUV को खरीदना सही? शोरूम पहुंचने से पहले जानिए

Last Updated:

Hyundai Creta vs Kia Seltos vs Honda Elevate: दिवाली पर नई SUV खरीदने का प्लान है, तो Hyundai Creta, Kia Seltos और Honda Elevate में से कौन-सी कार आपके लिए सबसे बेहतर रहेगी? किसी में पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है, तो कोई दमदार इंजन और बड़े बूट स्पेस के साथ आती है. कीमत से लेकर माइलेज, सेफ्टी और फीचर्स तक, तीनों SUVs की तुलना आपको सही विकल्प चुनने में मदद करेगी.

ख़बरें फटाफट

Hyundai Creta vs Kia Seltos vs Honda Elevate: किस SUV को खरीदना समझदारी?

Hyundai Creta vs Kia Seltos vs Honda Elevate: दिवाली के त्योहारी सीजन में अगर आप एक नई मिड-साइज एसयूवी घर लाने की योजना बना रहे हैं, तो हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस और होंडा एलिवेट सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरती हैं. इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में इन तीनों ही गाड़ियों का अपना अलग दबदबा है. जहां क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.91 लाख से शुरू होकर ₹20.46 लाख तक जाती है, वहीं सेल्टॉस ₹11.25 लाख से ₹21.82 लाख (एक्स-शोरूम) के बजट दायरे में उपलब्ध है.

दूसरी ओर, एलिवेट ₹11.80 लाख से ₹16.80 लाख (एक्स-शोरूम) की किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी प्राइस रेंज पेश करती है. तीनों SUVs अलग-अलग प्राथमिकताओं को पूरा करती हैं, ऐसे में सही मॉडल चुनना बजट और उपयोग पर निर्भर करता है. आइए जानते हैं कि इस दिवाली इन तीनों कारों में किसे खरीदना फायदे का सौदा रहेगा?

डिजाइन और एक्सटीरियर

  • Hyundai Creta: इसका लुक बोल्ड और मस्कुलर है. इसमें ब्लैक क्रोम फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और चौकोर एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं. पीछे की तरफ दी गई कनेक्टेड टेललाइट्स इसे फ्यूचरिस्टिक रोड प्रेजेंस देती हैं.
  • Kia Seltos: ये स्पोर्टी और एग्रेसिव डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसका ‘टाइगर नोज़’ ग्रिल, स्टार-मैप एलईडी लाइट बार और मस्कुलर बंपर यंग कस्टमर्स को काफी आकर्षित करता है.
  • Honda Elevate: ये एक क्लासिक और बॉक्सी एसयूवी लुक देती है. इसकी बड़ी वर्टिकल ग्रिल, फ्लैट बोनट और 220 मिमी का सेगमेंट-बेस्ट ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एक रफ-एंड-टफ स्टांस प्रदान करते हैं.

इंटीरियर और केबिन स्पेस

  • Creta: इसका केबिन प्रीमियम डुअल-टोन थीम के साथ आता है. इंटीग्रेटेड डुअल स्क्रीन सेटअप और सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स इसके इंटीरियर को लग्जरी फील देते हैं. रियर सीट पर लेगरूम और थाई सपोर्ट काफी बेहतर है.
  • Seltos: इसका केबिन टेक-ओरिएंटेड और स्पोर्टी है. इसके जीटी और एक्स-लाइन वेरिएंट्स में ब्लैक और डार्क इंटीरियर थीम मिलती है. पैनोरमिक डिस्प्ले और हाई-क्वालिटी फिट-फिनिश इसे सेगमेंट में प्रीमियम बनाते हैं.
  • Elevate: इसका केबिन बेहद स्पेशियस, वेंटिलेटेड और एर्गोनोमिक है. ब्राउन लेदरेट अपहोल्स्ट्री और फॉक्सवुड एक्सेंट इसे एलिगेंट बनाते हैं. इसका 458 लीटर का बूट स्पेस तीनों में सबसे बड़ा है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • Hyundai Creta: 10.25-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, वॉयस-इनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, Bose साउंड सिस्टम और डुअल-जोन ऑटोमैटिक एसी.
  • Kia Seltos: डुअल 10.25-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 8-इंच हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक.
  • Honda Elevate: 10.25-इंच टचस्क्रीन, सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जर और लेन-वॉच कैमरा.
फीचर/स्पेक Hyundai Creta Kia Seltos Honda Elevate
एक्स शो प्रा. ₹10.91 लाख ₹11.25 लाख ₹11.80 लाख
इंजन ऑप्शन 1.5L पेट्रोल, टर्बो पे, डीजल 1.5L पेट्रोल, टर्बोपे, डीजल केवल 1.5L पेट्रोल
सनरूफ पैनोरमिक सनरूफ पैनोरमिक सनरूफ सिंगल-पेन सनरूफ
ADAS सेफ्टी लेवल-2 (रडार + कैमरा) लेवल-2 (रडार + कैमरा) होंडा सेंसिंग
ग्रा क्लीयरेंस 190 मिमी 190 मिमी 220 मिमी
बूट स्पेस 433 लीटर 433 लीटर 458 लीटर

सेफ्टी में कौन आगे?

  • Creta: 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ईएससी और लेवल-2 ADAS (19 ऑटोनॉमस फीचर्स).
  • Seltos: 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स और लेवल-2 ADAS (17 रडार फीचर्स).
  • Elevate: 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट और होंडा सेंसिंग (कैमरा-बेस्ड लेवल-2 ADAS सूट).

इंजन परफॉर्मेंस और माइलेज

Creta & Seltos: दोनों में समान इंजन विकल्प मिलते हैं-

  • 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115 PS / 144 Nm), माइलेज: 17 से 17.7 किमी/लीटर.
  • 1.5L टर्बो-पेट्रोल (160 PS / 253 Nm), माइलेज: 18 से 18.4 किमी/लीटर.
  • 1.5L CRDi डीजल (116 PS / 250 Nm), माइलेज: 19 से 21.8 किमी/लीटर.

Elevate: केवल 1.5L i-VTEC पेट्रोल इंजन (121 PS / 145 Nm), 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक के साथ आता है. इसका माइलेज 15.31 से 16.92 किमी/लीटर है.

किस SUV को खरीदना समझदारी?

  • Hyundai Creta: अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर रीसेल वैल्यू, आरामदायक सस्पेंशन, डीजल/टर्बो इंजन विकल्प और भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क है.
  • Kia Seltos: अगर आप मॉडर्न टेक्नोलॉजी, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और स्पोर्टी लुक चाहते हैं.
  • Honda Elevate: अगर आपका बजट सीमित है, आप डीजल या टर्बो की जगह एक रिलायबल जापानी पेट्रोल इंजन, शानदार राइड क्वालिटी और नो-नॉनसेंस फैमिली एसयूवी चाहते हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *